Headline

All around the world, thousands of markets have millions of tents, and an Arabic tent still lists at the top position and astonishing part of Arabic tents.

Taaza Tadka

बैंडिट क़्वीन फूलन देवी के पति ने थामा कांग्रेस का दामन

२०१२ में उमेद सिंह कांग्रेस को छोड़ कर बहुजन समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे पर २०१७ में उनका मन कांग्रेस में वापस लग गया.

जबसे २०१७ विधानसभा चुनाव के चर्चे हो रहे हैं तभी से नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने के चर्चे भी जोरो शोरों से गूंज रहे हैं. हाल फिलहाल में कई बड़े नाम सामने आये जिन्होंने अपनी पिछली पार्टी को छोड़ कर किसी अन्य पार्टी में शरण ले ली. आपको बता दें की अब इस खास लिस्ट में उमेद सिंह का नाम भी जुड़ गया है. उमेद सिंह डाकू से सांसद बनी फूलन देवी के पति हैं और वो पहले भी ऐसा दल परिवर्तन कर चुके हैं.

२०१२ में उमेद सिंह कांग्रेस को छोड़ कर बहुजन समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे पर २०१७ में उनका मन कांग्रेस में वापस लग गया. उमेद सिंह और कांग्रेस दोनों ने ही इस परिवर्तन की घर वापसी का नाम दिया है. आपको बता दें की उमेद सिंह ने वापस कांग्रेस में आने की बात पर अपना पक्ष रखते हुए कहा की सिवाय कांग्रेस के, देश में कोई अन्य पार्टी नहीं है जो देश का सामूहिक विकास कर सके. पांच सालों तक बसपा में रहने के बाद ये अब उन्होंने ये कहा की बसपा में उनको इस बात को लेकर भरोषा नहीं था और इसीलिए उनका पार्टी बदलना जरुरी हो गया था.

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer | Foodie | Motivator | Political Analyst