Headline

All around the world, thousands of markets have millions of tents, and an Arabic tent still lists at the top position and astonishing part of Arabic tents.

Taaza Tadka

यूपी चुनाव २०१७: दूसरे चरण में इन बातों पर है निगाह

मुस्लिम लीडरशिप का आपसी टकराव चुनावी गणित जरूर बिगाड़ेगा| जाट, गुर्जर के अलावा सैनी, मौर्या, कुशवाहा, कश्यप , लोध व कुर्मी मतदाताओं के इलाके में भाजपा ने बड़ा

देवबंदी और बरेलवी रुझान

इस चरण में मुसलामानों की दो बड़ी विचारधारा देवबंदी और बरेलवी के रुझान का भी आंकलन होगा| मुस्लिम सियासती गढ़ में इन मतों को पूरी तरह से अपने खेमे में लेने की तैयारी सपा और बसपा की तरफ से पूरी हो चुकी है | अब बारी है मताधिकार का उपयोग करने वाले मुस्लिम वोटरों का | मुसलामानों का अगर बंटवारा होगा तो एक और बड़ी सियासी रणभूमि अलहदा पर नजर जा सकता है| पिछले चुनाव में मुसलमानों ने एकतरफा सपा को वोट करते हुए पुरे ६७ सीटों में ३४ पर साइकिल को ही दौड़ा दिया था|

इन मंत्रियों के साख का सवाल

दूसरे चरण में आज़म खान के अलावा इकबाल महमूद, कमाल अख्तर, महबूब अली, राममूर्ति वर्मा व रियाज़ अहमद की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है| यहाँ प्रदेश ही नहीं केंद्र सरकार के मंत्रियों- मुख्तार अब्बास नकवी , मेनका गाँधी, संतोष गंगवार और कृष्णराज के लिए भी अपनी लोकप्रियता सिद्ध करने का मौक़ा है| वहीँ भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना के सामने भी अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने की चुनौती है|

संभल जिले की अलग अलग सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी

संभल जिले की चारों सीट पर सबकी नजर है , क्योंकि मुस्लिम लीडरशिप का आपसी टकराव चुनावी गणित जरूर बिगाड़ेगा| इकबाल महमूद और तुर्क नेता शफीकुर्रहमान की पकड़ भी इन्ही नतीजों से तय होगी|

बसपा का दलित-मुस्लिम समीकरण का बड़ा दाव

बहुजन समाज पार्टी ने इस चुनाव में दलित मुस्लिम समीकरण पर बड़ा दाव चला है| पहले चरण में खुद की बेहतर स्थिति होने का दावा कर रही बसपा के लिए दुसरा चरण जीवन – मरण का सवाल है| बसपा द्वारा अतिपिछड़ों की भरपाई के लिए सौ मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारने की रणनीति पर भी दाव लगा है |

कांग्रेसी सितारों का इम्तिहान

दूसरे चरण का चुनाव कांग्रेस के दो प्रमुख चेहरों इमरान मसूद और जितिन प्रसाद की इज्जत का भी सवाल बना हुआ है| कांग्रेस का मुस्लिम चेहरा बनाये गए इमरान मसूद को इस बार समाजवादी साथ सुहा रहा है लेकिन ध्रुवीकरण का ख़तरा भी वो मानते हैं| वहीँ कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को सूबे की सियासत में उतारने का प्रयोग किया गया है|

यादव कुनबे का विशेष इम्तिहान

दूसरे चरण में यादव कुनबे का विशेष इम्तिहान भी है| बदायूं जिले में सहसवान , शेखुपुर, बिसौली और सदर सीट पर सपा व दातागंज व बिल्सी सीट पर बसपा का कब्ज़ा है | २०१४ के मोदी लहर में भी धर्मेंद्र यादव विजयी हुए थे लेकिन इस बार सच पूछिये तो उनकी असली परीक्षा है|

भाजपा का अन्य पिछड़ों पर बड़ा दाव

जाट, गुर्जर के अलावा सैनी, मौर्या, कुशवाहा, कश्यप , लोध व कुर्मी मतदाताओं के इलाके में भाजपा ने बड़ा दाव लगाया है| भाजपा को अनुमान है कि, वैसे भी बड़े जाती वाले भाजपा को ही वोट देंगे तो ज्यादा बड़ा दाव छोटी और पिछड़ी जाति पर ही लगाना उचित है|

छोटे दल बिगाड़ सकते हैं बड़े दलों का समीकरण

खासकर राट्रीय लोकदल और महान लोकदल जैसी पार्टियों की अनदेखी नही की जा सकती है| दूसरे चरण की ६७ सीटों में से रालोद ने ५३ पे अपने प्रत्याशी उतारे हैं| जाट वोट वाले क्षेत्र विशेषकर जैसे , बिजनौर , अमरोहा, मुरादाबाद जैसे क्षेत्र में जाट वोटर समीकरण में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं|

आज़म के दबदबे का असल इम्तिहान

सवाधिक मुस्लिम बाहुल्या वाले रामपुर में सबकी नजर इस बार टिकी हुई हैं,| अखिलेश सरकार में सबसे असरदार मंत्री रहे आजम खां अपने पुत्र अब्दुल्ला आज़म को मैदान में उतार रहे हैं| आजम खां को इस बार कांग्रेस नहीं बल्कि सिर्फ भाजपा और बसपा से टक्कर लेना है| रामपुर में ४ सेटों पर २ कांग्रेस और २ सपा के प्रत्याशी हैं|

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer | Foodie | Motivator | Political Analyst