इस बार भाजपा को ऐसा बहुमत दो कि ये लोग देवभूमि से दुबारा छल करने कि हिमाकत न दिखा सकें| उन्होंने पिथौरगढ़ में
प्रधानमन्त्री मोदी ने देवभूमि उत्तरखंड को ५ साल बीजेपी को देने का आह्वान किया और बोले, वह उत्तराखंड की परवरिश करने आये हैं बस यहाँ की जनता का आशीर्वाद चाहिए| भाजपा इस राज्य को नयी उचाईयों तक ले जायेगी| उन्होंने भ्रस्टाचार पर फिर से कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि, हरीश रावत सरकार ही असल में भ्रस्टाचार का पहला नाम है|
उन्होंने कहा कि , उत्तराखंड का पर्यावरण , पर्यटन , पेड़-पौधे और पानी यहाँ कि अर्थव्यवस्था कि ताकत हैं| इनको जोड़कर नौजवानों को रोजगार देने और पहाड़ों से पलायन रोकने का रोडमैप हमने तैयार किया है| इसको धरातल पर उतारने का काम प्रदेश अकेले नही करेगा बल्कि केंद्र सरकार इसके लिए पूरा जोर लगा देगी|
उत्तरप्रदेश में कांग्रेस और सपा के गठबंधन को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि , उत्तराखंड में जिस समाजवादी पार्टी ने माँ – बहनों के साथ खिलवाड़ और अन्याय किया उसी पार्टी से आज कांग्रेस हाथ मिला रहा है| नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार भाजपा को ऐसा बहुमत दो कि ये लोग देवभूमि से दुबारा छल करने कि हिमाकत न दिखा सकें|
उन्होंने पिथौरगढ़ में कहा कि , ११ मार्च को अभूतपूर्व नतीजे आने के साथ ही कांग्रेस की रावत सरकार भूतपूर्व हो जायेगी |