Headline

All around the world, thousands of markets have millions of tents, and an Arabic tent still lists at the top position and astonishing part of Arabic tents.

Taaza Tadka

चीन के मॉल में नए साल पर मुर्गा बने डोनाल्ड ट्रम्प

News World Preeti Mishra 30 December 2016
ट्रम्प ने चीन की अर्थव्यवथा को कमजोर करने के लिए जो बयान दिए वो चीन के लोगों को पसंद नही आया | बस इन बातों के मद्देनज़र चीन के लोगों ने ट्रम्प की तुलना मुर्गे

नए साल के स्वागत में दुनिया भर में जहाँ जोर-शोर से तैयारियां चल रही है | मॉल व अन्य सार्वजनिक जगहों को नए अंदाज़ में सजाया जा रहा है | इसी कड़ी में चीन के एक शॉपिंग मॉल में अनोखी कलाकृति कड़ी की गयी है | यह कलाकृति एक मुर्गे की है , लेकिन सबसे मज़ेदार बात यह है की यह मुर्गा अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसा दिखता है | ट्रम्प जैसे दिखने वाले इस मुर्गे को ताइयुआन शहर के एक मॉल में लगाया गया है | दरअसल २०१७ चीन के लिए मुर्गे का साल है | वहीं ट्रम्प ने चीन की अर्थव्यवथा को कमजोर करने के लिए जो बयान दिए वो चीन के लोगों को पसंद नही आया | बस इन दोनों बातों के मद्देनज़र चीन के लोगों ने ट्रम्प की तुलना मुर्गे से करते हुए यह पुतला खड़ा कर दिया |
इतना ही नहीं मुर्गे की इस बड़ी कलाकृति की तर्ज पर बनी छोटी कलाकृतियां चीनी वेबसाइटों पर १२,००० युआन (१,७०० डॉलर ) में बेची जा रही है |

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer | Foodie | Motivator | Political Analyst