एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां बॉलीवुड में मौजूद हैं। साथ ही अपने अभिनय के दम पर भी उन्होंने लोगों का दिल जीता है। इसी तरह की एक अभिनेत्री ने 60 की दशक में बड़ी धूम मचाई थी। नाम है जिनका सायरा बानो।हर किसी को अपनी खूबसूरती का इन्होंने दीवाना बना लिया था। इनके अभिनय पर भी लोग फिदा हुए जा रहे थे। सायरा बानो अब फिल्मों में नहीं दिखतीं। फिर भी उनके चाहने वाले अभी भी लाखों में हैं।
फिल्म जंगली से फिल्मी दुनिया में सायरा बानो ने अपने कदम रखे थे। वर्ष 1961 में यह फिल्म आई थी। बॉलीवुड में उस वक्त दिलीप कुमार‚ राजेंद्र कुमार और मनोज कुमार की ही ज्यादा चलती थी।उसी दौर में सायरा बानो ने अपनी पहचान बनाई। आवाज उनकी बड़ी सुरीली थी। अभिनय उनका दमदार था। खूबसूरती सायरा बानो की मदहोश करने वाली थी। फिल्मों को लेकर तो उन्होंने बड़ी सुर्खियां बटोरी। साथ ही अपने अफेयर को लेकर भी वे बड़ी चर्चा में रहीं।
सायरा बानो वर्तमान में दिलीप कुमार की पत्नी हैं। वे एक वक्त तक किसी और के प्यार में पागल थीं। जी हां‚ राजेंद्र कुमार को वे अपना दिल दे बैठी थीं। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों से सायरा बानो ने अपना करियर शुरू किया। इसके बाद कलर फिल्मों के जमाने में भी उन्होंने अपनी अदाकारी दिखाई। हर जगह उनके अभिनय के साथ उनके हुस्न का जादू चल गया।
17 साल की उम्र में ही उन्होंने पहली फिल्म कर ली थी। हालांकि‚ दिलीप कुमार की दीवानी तो वे 12 साल की उम्र से ही थीं। दिलीप कुमार और मधुबाला के प्यार के चर्चे तब हर ओर होते थे। उनके मोहब्बत की दास्तां लोग सुनाते फिरते थे। वह मोहब्बत उनकी अधूरी ही रह गई। दिलीप कुमार पहले कामिनी कौशल से जुड़े। वैजयंती माला से भी फिर उनका नाम जुड़ा।
एक हैरान कर देने वाली घटना घटी। 44 साल के दिलीप कुमार ने 22 साल की सायरा बानो से ब्याह रचा लिया। सायरा के तो जैसे सपने साकार हो गए। वे खुशी से झूमने लगी थीं। दिलीप कुमार को सायरा बहुत पसंद करती थीं।
हालांकि दिलीप कुमार से भी पहले राजेंद्र कुमार को वे अपना दिल दे बैठी थीं। दिलीप और सायरा की प्रेम कहानी तो लगभग हर कोई जानता है। बहुत ही कम लोगों को सायरा और राजेंद्र कुमार की प्रेम कहानी के बारे में मालूम है। दिलीप कुमार से पहले सायरा बानो राजेंद्र कुमार के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती थीं।
उन दिनों राजेंद्र कुमार जुबली कुमार के नाम से प्रसिद्ध हो गए थे। राजेंद्र कुमार के अफेयर की बात होती है तो सायरा बानो का ही नाम आता है। कई फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया था। इन दोनों की जोड़ी 70 और 80 के दशक में बड़ी पसंद की गई थी। इनके बीच की केमिस्ट्री फिल्मों में बड़ी पसंद की गई। इनका अफेयर भी चर्चा में रहने लगा था।
सायरा बानो उस राजेंद्र कुमार को दिल दे बैठी थीं‚ जो पहले से शादीशुदा थे। उनके तीन बच्चे भी थे। फिर भी सायरा ने तो राजेंद्र कुमार को अपने दिल में बसा लिया था। हर चीज भूल कर वे बस राजेंद्र कुमार के साथ ही आगे की जिंदगी बिताना चाहती थीं।
बताया तो यह भी जाता है कि राजेंद्र कुमार भी सायरा से प्यार करने लगे थे। अपनी पत्नी और बच्चों तक को वे छोड़ने को राजी थे। उस दौर में हालांकि यह सब इतना भी आसान नहीं था। सायरा बानो की मां नसीम बानो को जानकारी मिलने पर उन्हें बहुत गुस्सा आ गया था। दिलीप कुमार सायरा के घर आते–जाते थे। दिलीप कुमार से उन्होंने सायरा को समझाने के लिए कहा था। दिलीप कुमार सायरा को समझाने लगे।
सायरा ने उलट कर पूछ लिया कि क्या वे उनसे शादी करेंगे। दिलीप कुमार सोचने लगे। सायरा के लिए दिलीप के दिल में खास जगह बन गई थी। दिलीप कुमार ने फिर सायरा के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया।
राजेंद्र कुमार से सायरा को प्यार था‚ मगर दिलीप कुमार उनकी जिंदगी में खास महत्व रखते थे। इसलिए वे शादी के लिए तैयार हो गईं। राजेंद्र कुमार ने भी इसके बाद सायरा से दूरी बना ली। सायरा और राजेंद्र के किस्से अब पुराने हो गए। दिलीप और सायरा की प्रेम कहानी चल निकली। दोनों आज साथ हैं और खुश भी हैं।