गोलगप्पे का नाम सुनते ही अक्सर लोगो के मुँह में पानी आ जाता है , खासकरके महिलाओ के मुँह में। गोलगप्पा हर जगह की शान है। शादी हो ,बर्थडे पार्टी हो या कोई भी समारोह हो ,बिना गोलगप्पे के सब अधूरा है। जब गोलगप्पे खाने की बात आती है तो हर किसी के मुंह में पानी जरूर आ जाता है। यह एक ऐसी डिश है, जिसे न सिर्फ मुंह के टेस्ट को बदलने के लिए बल्कि आपके सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
क्या आपको पता है की अलग -अलग दुकानों पर जैसे अलग -अलग टेस्ट के गोलगप्पे मिलते है ,उसी तरह इनके अलग -अलग जगह पर अलग -अलग नाम है। अपने देश में ही भिन्न -भिन्न जगह पर इसके कई -कई नाम है।
1 . गोलगप्पे – नार्थ इंडिया में हम इसे इसी नाम से जानते है। सबसे अच्छा गोलगप्पे यही के होते है। इनका टेस्ट भी लगभग एक जैसा होता है। यहाँ इससे मीठी चटनी के साथ भी लिया जाता है। गोलगप्पे में जो पानी डाला जाता है उसमे कई मसलो का मिस्सरण होता है। वैसे तो ये आकर में गोल होते है ,लेकिन कही -कही ये लम्बे भी होते है।
2 . पानीपुरी – गोलपप्पे के बाद ये भारत बल्कि भारत के बाहर भी पानीपुरी नाम से ज्यादा जाना जाता है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और नेपाल के कुछ हिस्सों में इसे इसी नाम से जाना जाता है।
3 . पुचका – भारत के कुछ हिस्से जैसे वेस्ट बंगाल ,असम ,बिहार और झारखण्ड में इसे पुचका नाम से जाना जाता है। ये पानीपुरी से काफी अलग होते है। ये थोड़े बड़े होते है और डार्क होते है। इसमें बॉयल्ड आलू भरा जाता है और मीठी के बजाय तीखी चटनी से सर्व करते है।
4 . पकौड़ी – हां आप सही सुने है इसका नाम पकौड़ी। असल में गुजरात के कुछ हिस्सों में इसे नाम से जाना जाता है। इसमें सेव और प्याज भी मिलाया जाता है और इसकी पानी तीखी होती है।
5 . पानी बताशा – हरियाणा के कुछ हिस्सों में इसे इसी नाम से जाना जाता है। मीठी चटनी और खट्टे पानी वाला इसका स्वाद गोल गप्पों जैसा ही होता है।
6 . पताशी – जी है ये भी गोलगप्पे का ही एक नाम है। राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में इसे इस नाम से भी जाना जाता है। लखनऊ में पांच अलग-अलग टेस्ट के पानी के साथ मिलने वाले पांच स्वाद के बताशे भी काफी फेमस हैं।
7 . गुप् चुप – उड़ीसा, साउथ झारखंड, छत्तीसगढ़, हैदराबाद और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में इसे इसी नाम से जाता है। वजह बड़ा अजीब है ऐसा कहा जाता है की जब यह मुंह में फूटते हैं तो कुछ ऐसी ही आवाज आती है। है न अजीब सा लेकिन टेस्टी नाम।
8 . फुलकी – वैसे गुजरात में फुलकी शब्द चपाती को कहा जाता है। लेकिन यूपी के कुछ जगह पर इसे फुलकी भी बोलै जाता है। हलाकि ऐसा बहुत कम ही सुनने में आता है।
9 . टिक्की – बाकी दुनिया के लिए टिक्की का मतलब आलू टिक्की से होता है, पर मध्य प्रदेश को होशंगाबाद में गोल गप्पों को टिक्की कहा जाता है।
10 . पड़ाका – गोल गप्पों को यूपी के अलीगढ़ में इस नाम से भी जाना जाता है।
तो देखा आपने कितने अजीब -अजीब नाम है इन गोलगप्पो के। लेकिन इनका जो भी नाम हो खाने का टेस्ट जब मिलता है तो क्या नाम है ,ये जरुरी नहीं होता है।