Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

“दिल्ली” को “नई दिल्ली” बनाने वाली शीला दीक्षित की रोचक बातें जो आप नहीं जानते होंगे

नई दिल्ली:

कांग्रेस वैसे भी नेताओं की कमी से झूझ रही थी तभी उसे सबसे बड़ा एक और झटका लगा| तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित का निधन हो गया| उनके निधन से पक्ष और विपक्ष के सभी नेता दुखी रहे| इसकी वजह है कि शीला का जीवन अपने आप में संपूर्ण रहा| आइये जानते हैं उनके जीवन कि कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते होंगे-

  • जब 15 साल की लड़की पीएम नेहरु से मिलने पैदल चली
  • शीला के स्वाभाव में बड़ी निर्भीकता थी| इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि एक बार वो उस वक्त के पीएम नेहरु से मिलने अचानक उनके भवन चली गईं| 15 साल की शीला कपूर ने तय किया कि आज वो पीएम से मिलकर ही रहेंगी| शीला पैदल चलते-चलते पीएम के तीन मूर्ति आवास पर पहुच गई| वहां खड़े दरबान ने पूछा “क्या काम है”| शीला ने जवाब दिया कि पंडिज्जी से मिलना है| दरबान ने उनका आत्मविश्वास देखकर उन्हें अंदर जाने दिया| ठीक उसी वक्त नेहरु अपनी सफ़ेद एम्बेसडर कार में सवार होकर निकल ही रहे थे| शीला ने उनकी तरफ हाथ हिलाया| जवाब में अधिक गर्मजोशी से नेहरु ने उधर वेव किया| इसके बाद शीला वापिस आ गई| लेकिन शायद उस दिन नेहरु भी नहीं जानते थे की कांग्रेस के भविष्य की सबसे महान नेता को वो वेव कर रहे हैं| अचानक ऐसे किसी विधायक के घर भी नहीं जाया जा सकता लेकिन वो सीधे पीएम के पास पहुच गईं|

  • जब चलती बस में मिला शादी का प्रपोजल
  • शीला की प्रेम कहानी भी बड़ी रोचक थी| उनका विवाद पूर्व आईएस अधिकारी और उस समय के कांग्रेस के दिग्गज नेता उमाशंकर दीक्षित के बेटे से हुआ था| शीला ने एक बार खुद अपनी प्रेम कहानी सुनाई थी| उन्होंने कहा की दिल्ली विश्वविद्यालय में पढाई के दौरान वो और विनोद एक साथ थे| विनोद मुझे कुछ खास पसंद नहीं थे क्योकि उनके स्वाभाव में एक अक्खडपन था और सीधी थी| हुआ यूं की एक बार हमारे कॉमन फ्रेंड के बीच लड़ाई हो गई और उसका विवाद सुलझाते-सुलझाते हम करीब आ गए| इसके बाद अक्सर विनोद शीला के साथ समय बिताने के लिए दस नम्बर बस में बेवजह सफ़र किया करते थे| एक दिन सफ़र के दौरान विनोद ने शीला से कहा की मैंने वो लड़की ढूंढ ली है जिससे मुझसे शादी करनी है| शीला ने कहा की क्या तुमने उस लड़की से बात की? तो जवाब मिला की वो मेरे सामने बस में बैठी हुई है| शीला ये सुनकर आवक रह गई| लेकिन घर आकर वो बहुत नाची और ख़ुशी से झूम उठी| शीला और विनोद की शादी का विरोध हुआ क्योकि शीला ब्राम्हण नहीं थी| लेकिन जब विनोद आईएस बन गए तो दोनों की शादी हो गई|

  • जब मनचलों ने शीला को छेड़ा
  • एक बार विनोद के लखनऊ से अलीगढ़ छोड़ने शीला खुद अपने कार में आईं| इसके बाद वापिस आते समय खूब बारिश होने लगी और शीला को रास्ता भी पता नहीं था| रात को डेढ़ बजे शीला कुछ आम लोगों से रास्ता पोछने गाड़ी से बाहर निकली तो कुछ मनचले गाने लगे “एक लड़की भीगी भागी सी”| फिर शीला पास के पुलिस स्टेशन में गईं जहाँ उन्होंने एसपी को फोन किया और एसपी ने उनके साथ दो कांस्टेबल भेजे जो उन्हें लखनऊ तक छोड़कर आये|

  • जब इंदिरा को खिलाई जलेबी
  • शीला दीक्षित के ससुर उमाशंकर ने एक बार इंदिरा को खाने में बुलाया| खाने के जिम्मेदारी शीला पर थी| इसके बाद खाने के बाद शीला ने इंदिरा को जलेबी और वनीला आइसक्रीम परोसी जो इंदिरा को बहुत पंसद आई| इसके बाद अगले दिन इंदिरा ने अपने रसोइये को शीला के घर खाने की विधि जानने के लिए भेजी| हालाँकि शीला ने कहा कि इंदिरा की हत्या के बाद मैंने कभी जलेबी और आइसक्रीम नहीं परोसी|

  • ससुर ने किया बाथरूम में बंद
  • जब इंदिरा की हत्या हुई तो उस समय कद्दावर नेता उमाशंकर दीक्षित को ये बात पता चली| तो उन्होने शीला को बाथरूम में बंद कर दिया और कहा की ये बात तुम किसी को बताओगी नहीं| इसके बाद जब शीला बाहर निकली तो राजीव से मिलीं|

  • शाहरुख़ खान की फैन शीला
  • उनके बेटे बताते हैं की शीला को शाहरुख़ खाना बहुत पसंद थे| उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे इतनी बात देखी है की हम खुद परेशान हो जाते थे| इसके अलावा राजेश खन्ना भी उन्हें बहुत पसंद थे|

  • चुनाव हारने को लेकर
  • शीला ने दिल्ली को नई दिल्ली बनाया और मेट्रो, सीएनजी समेत कई सारे अहम् काम किये| इसके बाद वो साल 2013 में विधानसभा चुनाव हार गई| तो इसके बारे में उन्होंने कहा था कि हमने केजरीवाल को बहुत हलके में लिया था|

    शीला का जीवन अपने आप में संपूर्ण रहा| पर्त्य्जब भी मुश्किल में आई तब शीला हमेशा आगे खड़ी हुईं| राजनीति के दाँव पेंच उन्होंने अपने ससुर से सीखे थे| आज शीला नहीं हैं लेकिन दिल्लीवासी हमेशा शीला के कामों को याद रखना चाहेंगे क्योकि कुछ काम ऐसे हुए हैं जो आज तक नहीं हुए|

    Ambresh Dwivedi

    Ambresh Dwivedi

    एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.