Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

मिंत्रा लोगो क्या सच में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक था?

Logic Taranjeet 2 February 2021
मिंत्रा का लोगो क्या सच में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक था?

मिंत्रा कंपनी सालों से ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। लेकिन मिंत्रा के लोगो पर अचानक से एक महिला को आपत्ति हो गई, ये आपत्ति इतनी बढ़ गई की कंपनी ने लोगो कंट्रोवर्सी के बाद इसे बदलने का फैसला भी कर लिया है, लेकिन एक बेहद अहम सवाल इसमें उठा है कि आखिर लोगो में महिलाओं को क्या आपत्तिजनक दिखा है।

क्या इस कंट्रोवर्सी से पहले कभी किसी का ध्यान मिंत्रा के इस लोगो पर नहीं गया है? हममें से शायद किसी की भी नजर लोगो कंट्रोवर्सी से पहले नहीं पड़ी होगी। लेकिन क्या इसमें सच में कुछ ऐसा ता जिससे महिलाओं की भावना को ठेस पहुंची होगी? आजकल मिंत्रा ऑनलाइन शॉपिंग का एक पसंदीदा अड्डा है। फैशन की दुनिया का एक बेहद अनोखा नाम भी बन गया है। यहां से आराम से लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं। अब मिंत्रा ने लोगो कंट्रोवर्सी के बाद इसे बदलने का फैसला किया है।

दरअसल, मिंत्रा का लोगो ध्यान से देखने से समझ आएगा कि महिलाओं ने इसके खिलाफ क्यों अपनी आपत्ति जाहिर की है। क्या इसे बनाते समय ध्यान नहीं गया या फिर ऐसा जान बूझकर किया गया था। यहां पर तो पुरुष-महिला दोनों ही शॉपिंग कर सकते हैं फिर ऐसा जान बूझकर क्यों किया गया होगा?वैसे भी मार्केटिंग के लिए महिलाओं का प्रयोग काफी पहले से ही किया जाता है। परफ्यूम्स की ऐड हो या साबुन की सबमें ऐसा दिकाते हैं कि लड़के ने परफ्यूम स्प्रे किया और लड़कियां उसकी तरफ उड़ी चली आती हैं। ऐसे ही हर चीज में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से महिलाओं को ऐड्स में शामिल किया ही जाता है। अब मिंत्रा ने जान बूझकर लोगो को ऐसा बनाया या फिर ज्यादा क्रिएटिविटी के चक्कर में हो गया।

महिलाओं ने बताया आपत्तिजनक

दरअसल, नाज पटेल नाम की हिला ने दिसंबर 2020 में ई-कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा के खिलाफ मुंबई साइबर सेल में केस दर्ज करवाया था, जिसमें नाज ने मिंत्रा के इस लोगो को हटाने की मांग की थी, इसके साथ ही कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात कही थी। नाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अलग-अलग फोरम में भी मिंत्रा लोगो कंट्रोवर्सी के इस मुद्दे को उठाया था। जहां पर कई लोग नाज के समर्थन में आए वहीं महिलाओं ने इसे आपत्तिजनक बताया। जिसके बाद मिंत्रा कंपनी ने लोगो में बदलाव करने का फैसला किया।

मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम विभाग की डीएसपी रश्मि करंदीकर के अनुसार, जब हमने मिंत्रा लोगो की जांच की तो पाया कि ये महिलाओं के लिए आपत्तिजनक पाया गया है। इसके बाद कंपनी को ईमेल किया गया और मेल मिलने के बाद कंपनी के अधिकारी हमसे मिलने के लिए आए थे। लोगो में बदलाव के लिए कंपनी ने एक महीने का समय मांगा था। तो वहीं मिंत्रा का कहना है कि, लोगो पर आपत्ति होने के बाद कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके अनुसार कंपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर जल्द ही लोगो को बदल देगी। इसके साथ ही पैकिंग मैटीरियल पर भी लोगो बदल दिया जाएगा और फिलहाल नए लोगो के साथ पैकिंग मैटीरियल छपाई के लिए भेज दिया गया है।

सिर्फ डिजाइन का फेर भी हो सकता था मिंत्रा का लोगो

हो सकता है कि मिंत्रा का लोगो महज एक अनदेखापन हो, क्योंकि नाज से पहले किसी महिला ने भी इस मुद्दे पर सवाल नहीं उठाया। अगर गौर से देखा जाए तो M अक्क्षर ही फिर तो विवादित हो जाएगा। हालांकि मिंत्रा के लोगो में जो आपत्तिजनक हिस्सा ता, वो महज डिजाइन की वजह से बना हो सकता है और इसके लिए क्या इतना बड़ा कदम उठाने की जरूरत थी? ये जरूर सवाल खड़े करता है।

Taranjeet

Taranjeet

A writer, poet, artist, anchor and journalist.