Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

घरों से अधिक कारें, दीवारों पर बीवियों की तस्वीरें, कुछ ऐसा है ब्रुनेई देश

Information Anupam Kumari 11 February 2021
क्या उत्तराखंड की आपदा में इंसान को कितना दोष दिया जा सकता है (1)

इस दुनिया में बहुत से देश हैं। अलग-अलग देशों की अलग-अलग कहानी है। हर देश में कोई न कोई रोचक बातें छुपी हुई है। इन देशों में अलग-अलग रीति रिवाज हैं। यहां अलग-अलग परंपराएं हैं। इसी तरह का एक देश अपने रीति-रिवाजों को लेकर बड़ा ही प्रसिद्ध है। इस देश का नाम ब्रुनेई है।

महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं

ब्रुनेई एक बड़ा ही अलग देश है। दुनिया के अधिकतर देशों में अब प्रजातंत्र है। फिर भी इस देश में अभी भी राजतंत्र ही चल रहा है। यह देश इंडोनेशिया के बहुत ही करीब स्थित है। यह वास्तव में एक मुस्लिम देश है। कई मायनों में यह देश आज भी बहुत ही अलग है। इस देश में महिलाएं वोट नहीं डाल सकती हैं। उन्हें इसका अधिकार ही नहीं दिया गया है। राजा का ही शासन इस देश में चलता है।

प्रति हजार लोगों पर 700 कारें

यहां की लोगों की आदतें बड़ी ही अजीबो-गरीब हैं। जितने इस देश में घर नहीं हैं, उससे ज्यादा तो यहां लोगों के पास कारें हैं। लोगों को कारों का यहां बड़ा शौक है। यही कारण है कि ये कार खूब खरीदते देते हैं। यहां के लोगों के पास कारों की संख्या के बारे में भी एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें बताया गया था कि प्रति 1000 लोगों पर यहां 700 कारें मौजूद हैं। इसकी वजह यह है कि यहां पर तेल बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध है। यही वजह है कि लोग इसे बहुत खरीदते हैं। यहां तक कि परिवहन कर भी उन्हें बहुत कम देना पड़ता है। ऐसे में कार रखने से उन्हें ज्यादा खर्च नहीं आता है।

सुल्तान की तीन बीवी 12 बच्चे

समुद्र के बीचो-बीच यह देश बसा हुआ है। यहां के सुल्तान का नाम हस्सानाल बोलकिया है। इसकी उम्र 74 साल से ज्यादा की हो चुकी है। तीन बीवियां हैं इस सुल्तान की और 12 बच्चे भी। इनमें से पांच बेटे हैं, जबकि 7 बेटियां हैं। राजा की ही हुकूमत चलती है। अंग्रेजों ने इसे भी अपना गुलाम बनाया था। आजादी इसे बहुत बाद में मिली थी। यह देश अंग्रेजों के चंगुल से 1 जनवरी, 1984 को आजाद हुआ था।

दीवारों पर पत्नियों की तस्वीरें

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस देश में लोग दीवारों पर अपनी पत्नी की तस्वीरें लगाते हैं। यह इस देश का एक अनोखा रिवाज है। यहां आपको हर घर में दीवारों पर पत्नियों की तस्वीरें दिख जाएंगी। कई घरों में तो आपको एक से अधिक पत्नियों की भी फोटो देखने के लिए मिलेगी। इतना ही नहीं, यहां के सुल्तान की भी तस्वीर दीवारों पर आपको देखने के लिए मिलेगी।

सुल्तान की संपत्ति

सुल्तान यहां का बहुत ही अमीर है। जी हां, इसके पास वर्ष 2008 में 1 हजार 363 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। यही नहीं, गाड़ियां भी इसे बहुत पसंद हैं। इसने अपने पास लगभग 7000 कारें जमा कर रखी है। इसका महल भी बड़ा ही आलीशान है। इस दुनिया में जितने भी आवासीय महल हैं, उन सब में इसे सबसे विशाल माना गया है। कमरों की संख्या जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उसके महल में 1700 से भी अधिक कमरे मौजूद हैं। जिस कार में वह व्यक्तिगत रूप से चलता है, वह सोने की बनी हुई है।

 

फास्ट फूड खाना नहीं है पसंद

ब्रुनेई के बारे में और भी कई तरह की हैरान करने वाली बातें हैं। सार्वजनिक स्थानों पर आप इस देश में शराब नहीं पी सकते। यही नहीं, लोग यहां पर सड़कों पर चलते हुए कुछ भी नहीं खाते-पीते। वे इसे गलत मानते हैं। फास्ट फूड खाना तो वे बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। इससे भी दूरी बनाकर ही रखते हैं। इसीलिए इस देश में आपको मैकडॉनल्ड्स जैसे रेस्टोरेंट्स शायद ही देखने के लिए मिलेंगे।

पत्थर मारकर सजा-ए-मौत वाला फैसला

अपने अनोखे रीति-रिवाजों की वजह से यह देश कई बार चर्चा में रह चुका है। यहां का सुल्तान जो बोल देता है, वह अंतिम फैसला हो जाता है। यहां के शहर हालांकि बहुत ही व्यवस्थित हैं। यहां पर आपको ढेर सारे पेड़ों से घिरी सड़कें भी दिख जाती हैं। पैदल यात्रियों के लिए यहां बहुत ही चौड़े रास्ते बने हुए हैं। वर्ष 2019 में इस देश ने बड़ी चर्चा बटोरी थी। सुल्तान ने दरअसल एक विवादित फैसला दे दिया था। समलैंगिक संबंधों के लिए उसने पत्थर से पीट-पीटकर सजा-ए-मौत देने का निर्णय सुनाया था।

शरिया कानून के अनुसार उसने ऐसा किया था। ऐसे में इस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनने लगा था। आखिरकार सुल्तान को झुकना पड़ा था। अंत में इसने अपना यह फैसला वापस ले लिया था।

Anupam Kumari

Anupam Kumari

मेरी कलम ही मेरी पहचान