अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने हर मौके पर अमित जी का साथ दिया है। हर मुश्किल समय में उनका सहारा बनीं है । हालाँकि पत्नी होने के करना जाया जी का ये फर्ज बनता है। अपनी पत्नी की वजह से ही अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी के कई सारी मुश्किलों का सामना आसानी से कर लिया हैं।
ऐसा कहा जाता है कि Bollywood Industry को अपना महानायक केवल जाया बच्चन की वजह से ही मिल पाया है। ऐसा इसलिए हुआ क्यूंकी अपने करियर में लगातार 12 फ्लॉप फिल्में देने के बाद अमिताभ बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे। क्यूंकी उनका मनोबल बहुत कमजोर हो चूका था। वो मुंबई छोड़कर वापस जाना चाहते थे। फिर उन्हें फिल्म जंजीर में साइन किया गया और उनके अपोजिट में जया बच्चन को लिया गया था।
जया बच्चन ने अमिताभ के साथ कई सारी फिल्म की और दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। अमिताभ और जया की प्रेम कहानी काफी फिल्मी है। हालाँकि इस दोनों की लव स्टोरी में एकतरफा प्यार और एक दूसरे को कभी अकेला ना छोड़ने वाला प्यार था। जया बच्चन कहती हैं कि अमिताभ बच्चन से उनकी पहली मुलाकात सबसे पहले पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में हुई थी।
अमिताभ बच्चन को उनके पतले होने की वजह से कई सारे ताने सुनने पड़ते थे। पुणे के इंस्टीट्यूट में तो उन्हें कुछ लोग पतली छड़ी कहकर बुलाते थे। और इसी बात से जया जी काफी नाराज हो जाया करती थीं। वो अमिताभ के लिए अपनी सहेलियों से भी लड़ जाती थी। वैसे अमित जी ने जाया बच्चन को एक मैगजीन कवर पर देखा था और वो बताते है की उनको तभी से उनकी ड्रीम गर्ल मिल गयी थी।
Read more : दिलीप कुमार की ये सुपरहिट फिल्में जिन्हे देखते ही मन तरोताजा हो जाये
अमिताभ और जाया दोनों के मन में एक दूसरे के लिए बोहोत प्यार था, और वो दोनों आपस में एक दूसरे को पसंद भी करने लगे थे, ऐसे में उन दोनों के बीच डेटिंग शुरू हो गयी। इन प्यारी प्यारी मुलाकातों ने उनके प्यार को और भी गहरा बना दिया था। इसके बाद उनकी जंजीर फिल्म भी इतनी सफल हो गई की दोनों लव-बर्ड्स लंदन में इसका सेलिब्रेशन करना चाहते थे। हालाँकि अमिताभ बच्चन के पिता ने तब एक बात साफ कर दिया कि अगर विदेश जाना है तो पहले शादी करो, उसके बाद चले जाना।
और इस तरह से दोनों का प्यार सफल हुआ और दोनों ने सदी कर ली उसके बाद वो लोग लंदन गए। दोनों प्रेमी आखिरकार एक हो गए और उसके बाद से जया बच्चन ने कुछ और साल बॉलीवुड काम किया और फिर अपने परिवार की देखभाल के लिए फिल्मों को छोड़ने का फैसला किया।