बिहार (Bihar) के भोजपुर जिले में एक घटना सामने आई है जो वाकई दिल दहलाने वाली है। जहां एक सौतेली मां और सगे पिता ने अपनी ही बेटी की जान ले ली और सबुत छुपाने के लिए उसके शव को नहर में फेंक दिया। जिले के अजीमाबाद थाना पुलिस ने भीमपुरा गांव के पास नहर किनारे से मृतक का शव लावारिस अवस्था में पाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
दिव्या की हत्या करने का आरोप उसके मामा ने उसके पिता और सौतेली मां पर लगाया है। और दो दिनों पहले ही मृतक लड़की के मामा ने सगे पिता सौतेली मां सहित और तीन लोगों के खिलाफ मृतक की हत्या का शक था जिससे उन्होंने लड़की के लापता होने की नवादा थाना में FIR दर्ज किया था।
मृतका के मामा ने बताया है कि मृत दिव्या की शादी का खर्च ना उठाना पड़े, इसके लिए उसके सगे पिता और सौतेली मां ने उसकी जान ले ली और साबुत छुपाने के लिए उसके शव को बहते नहर में फेंक दिया है। मृतका लड़की को उसके माता-पिता हमेशा परेशान करते थे।
आरा शहर में नवादा थाना इलाके के सर्वोदय नगर में रहने वाले सोनू कुमार राय कि 16 वर्ष की पुत्री दिव्या कुमारी थी,जो तीन दिन पहले घर से अचानक गायब हो गयी थी। मृतक लड़की का शव मिलने के बाद अजीमाबाद पुलिस ने उसकी पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरा भेज दिया था। लेकिन इसी बीच घटनास्थल पर खींची गई फ़ोटो मृतक लड़की के मामा के पास चली गई जिसके बाद उसके मामा ने उसकी पहचान लापता दिव्या कुमारी बताया था।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचते ही मृतका के मामा और अन्य परिजन नवादा थाने की पुलिस के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान दिव्या के रूप में की।
मृतका के मामा के मुताबिक, दिव्या के लापता होने और उसकी हत्या कर दिए जाने की आशंका को लेकर उन्होंने नवादा थाने में दिव्या की सौतेली मां शांति देवी और और उसके पिता सोनू राय सहित चाची संध्या देवी के खिलाफ़ हत्या का केस दर्ज कराया था। दिव्या के मामा के अनुसार, दिव्या का कोई भाई या बहन नहीं था और उसके पिता ने 13 साल पहले उसकी मां की भी हत्या कर दी थी।