जेल एक बहुत ही खतरनाक जगह है। अपराधियों को यहां बंद किया जाता है। उन्हें उनके अपराध की यहां सजा दी जाती है। जेल में बंद जिंदगी बहुत ही बदतर होती है। जेल से भागने की कोशिश बहुत से कैदी करते हैं। कई बार कैदियों के जेल से भागने की खबरें सामने आती हैं, मगर दुनिया में एक ऐसा जेल भी है, जहां से आज तक कोई कैदी भाग नहीं पाया। दुनिया का सबसे खतरनाक जेल अल्काट्राज जेल। यह दुनिया भर में मशहूर है।
यह अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है। सैन फ्रांसिस्को के तट से यह जेल कुछ दूरी पर स्थित है। जिस द्वीप पर यह बना हुआ है, इसका नाम अल्काट्राज द्धीप है। यह जेल 1934 में बनवाया गया था। इस जेल का रखरखाव बहुत ही महंगा था। यही वजह रही कि इस जेल को 1963 में बंद कर दिया गया था। अब इस जेल में कैदी नहीं रखे जाते हैं। इस जेल को एक संग्रहालय में तब्दील कर दिया गया है। यह अब एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो गया है। दुनिया भर से बड़ी संख्या में इस जेल को देखने के लिए लोग आते हैं। द रॉक के नाम से भी यह जाना जाता है।
यह जेल दुनिया के बाकी जिलों से वास्तव में बहुत ही अलग रहा है। इस जेल को ऐसे बनाया गया था कि यहां से किसी का भाग पाना संभव ही नहीं था। यहां पर सुरक्षा इंतजाम बहुत ही कड़े थे। यही नहीं, सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी से यह जेल चारों तरफ से घिरा हुआ था। इस खाड़ी का पानी बहुत ही ठंडा है। केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया का इसे सबसे मजबूत जेल माना गया है। यहां से किसी भी कैदी के लिए भागना संभव ही नहीं था। जेल इतना खतरनाक था तो यहां कैदी भी वैसे ही खतरनाक रखे जाते थे। जिन कैदियों के भागने का अंदेशा रखा होता था, उन्हें इसी जेल में लाकर बंद कर दिया जाता था।
जेल बहुत ही खतरनाक था। भागना भी यहां से मुश्किल था। फिर भी बहुत से कैदियों ने इस जेल से भागने की कोशिश की। उन्होंने सोचा कि एक बार प्रयास तो किया जाए। हालांकि अपने प्रयास में ये कैदी नाकाम रहे। जेल का 29 साल का इतिहास रहा है। इस दौरान बताया जाता है कि 36 कैदियों ने यहां से भाग निकलने का प्रयास किया था। हालांकि ये कैदी कामयाब नहीं हो पाए थे।
भागने की कोशिश करने वाले 14 कैदी पकड़ लिए गए थे। कई ऐसे भी थे, जो पुलिस की गोली का शिकार हो गए थे। कई कैदी, जिन्होंने भागने की कोशिश की थी, वे खाड़ी के ठंडे पानी में डूब गए थे। इतना खतरनाक यह इलाका था कि कैदियों का भागना बहुत ही मुश्किल था। कहा जाता है कि 5 कैदियों की तो लाश तक पुलिस को तब नहीं मिल पाई थी।
कहते हैं कि अल्काट्राज जेल से कभी कोई नहीं भाग पाया। फिर भी एक दस्तावेज कुछ और ही कहानी बयां करता है। कहा जाता है कि जून, 1962 में इस जेल से 3 कैदी भाग गए थे। इन तीन कैदियों के नाम जॉन इंगलीन, क्लेरेंस इंगलीन और फ्रैंक मोरिंस बताए जाते हैं। इसके बारे में कोई पुलिस को एक चिट्ठी मिली थी। इस चिट्ठी में इन कैदियों के भाग जाने का जिक्र था। दवा किया गया था कि अल्काट्राज जेल से 3 कैदी भाग गए हैं।
पुलिस ने कैदियों को बहुत ढूंढा था। हालांकि, पुलिस कभी भी इन्हीं नहीं ढूंढ पाई। इससे यह पता लगाना था कि ये जेल से भाग कर जिंदा बच गए हैं। जॉन इंगलीन और क्लेरेंस इंगलीन के तो जिंदा होने का दावा किया गया था। यह दावा उनके परिवार वालों ने किया था। हालांकि, कभी भी ये पकड़े नहीं गए थे।
केवल अमेरिका ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे खतरनाक जेल इसे माना गया है। बहुत से कैदियों ने इस जेल में अपनी जिंदगी भी समाप्त कर ली थी। कहा जाता है कि इन कैदियों की आत्मा इस जेल में भटकती है। कई लोगों ने यहां डरावने एहसास का दावा भी किया है। फिलहाल, इस जेल को देखने के लिए लाखों की तादाद में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।