TaazaTadka

अरविंद केजरीवाल भारत के दूसरे बेस्ट सीएम, सर्वे से हुआ खुलासा

देश में किस राज्य के लोग अपनी सरकार के काम से सबसे ज्यादा खुश हैं। ये एक बड़ा ही गंभीर सवाल है, क्योंकि आमतौर पर जनता चुनाव के बाद सरकार से ज्यादा खुश नजर नहीं आती है, लेकिन फिर भी कई सरकारें शानदार काम कर रही है और चारों तरफ से उनकी तारीफ भी होती है। अब जब बात हो रही है कि किस राज्य के लोग अपनी सरकार के काम से सबसे ज्यादा खुश है तो इस सवाल का जवाब देश का मूड नाम के एक सर्वे से सामने आ गया है। ये सर्वे जानी मानी C-VOTER के द्वारा किया गया है। इस सर्वे को पिछले 12 हफ्तों में देश के हर राज्य और हर लोकसभा क्षेत्रों में किया गया है। वहीं अगर बात करें इसके सैंपल साइज की तो ये 30,240 लोगों पर किया गया है। सर्वे के नतीजे कुछ खास हैरान करने वाले तो नहीं है लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे नहीं है। क्योंकि इस सर्वे में उनके मुख्यमंत्रियों को खास जगब नहीं मिल सकी है।

इस सर्वे का असर सीधा सीधा आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा क्योंकि दिल्ली के लोग अपने मौजूदा मुख्यमंत्री और मौजूदा राज्या सरकार से खुश हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल पहले नंबर पर नहीं है, लेकिन उन पर जनता का विश्वास होना भाजपा को बिलकुल भी अच्छा नहीं लग रहा होगा। ये असर सीधा सीधा चुनाव पर पड़ेगा। अगर केजरीवाल को नंबर वन का पायदान नहीं मिला और भाजपा का कोई मुख्यमंत्री भी नहीं है तो ऐसे में आपके मन में होगा कि फिर कौन है देश का नंबर वन मुख्यमंत्री जिससे जनता खुश है। तो वो है ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।

ओड़िशा के लोग सबसे खुश

सी वोटर के इस सर्वे के मुताबिक ओड़िसा के 66.2% लोग अपनी मौजूदा राज्य सरकार के काम से खुश हैं और वहीं 23.8 फीसदी लोगों का मानना है कि वो खुश तो नहीं है पर संतुष्ट है। इन लोगों को किसी तरह की सरकार से नाराजगी भी नहीं है। तो अगर कुल मिला कर देखा जाए तो ओड़िशा के 90 फीसदी लोग मौजूदा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से संतुष्ट हैं, उनका मानना है कि इन्हे बदला नहीं जाना चाहिए। वहीं अब एक बार फिर से बात करते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की। क्योंकि नवीन पटनायक के बाद अगला नंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ही आता है।

दिल्ली सरकार दूसरे नंबर पर

दिल्ली के 52.3% लोग राज्य सरकार के काम से खुश हैं और 22.6% लोग संतुष्ट हैं। तो अगर इस हिसाब से देखा जाए तो लगभग 75 फीसदी दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और वो राज्य सरकार से पूरी तरह से संतुष्ट है। अब ये जो आंकड़ा हैं इसे देख कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही काफी नाखुश होंगे, क्योंकि दिल्ली चुनाव पूरी तरह से सिर पर है। अब अगर बात करें हम गोवा की तो सिर्फ 4 फीसदी लोग अपनी सरकार से खुश हैं। इसके अलावा तमिलनाडु और हरियाण के लोग भी अपनी राज्य की सरकार से खुश नहीं हैं।

केजरीवाल से दिल्ली वाले खुश, चैंपियन पटनायक

ये तो ऊपर बात हो गई कि किस राज्य की जनता अपनी सरकार से कितनी खुश है, तो वहीं अब अगर बात करें कि जनता की नजर में उनका मुख्यमंत्री कैसा है। इसी तरह से सी वोटर के सर्वे में पता चला है कि दिल्ली के 58.8% लोग केजरीवाल के काम से खुश हैं और 24.6% लोग संतुष्ट हैं। लेकिन केजरीवाल इस बार भी नवीन पटनायक से पिछड़ गए हैं। सबसे लोकप्रिय सीएम के मामले में भी ओड़िशा के नवीन पटनायक ने बाजी मारी है और ओड़िशा के 61.9% लोग अपने सीएम के काम से खुश, और 19% लोग संतुष्ट हैं। वहीं तमिलनाडु, उत्तराखंड, हरियाणा, गोवा और नॉर्थ ईस्ट लोग अपने सीएम से बिलकुल भी खुश नहीं है। वहीं देश के सबसे बड़े सियासी राज्य उत्तर प्रदेश में सिर्फ 39 फीसदी लोग ही अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खुश है।