Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

BJP विधायक संगीत सोम का तंज- जिन्ना की राह पर चल रहे असदुद्दीन ओवैसी

मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के विधायक संगीत सोम ने कहा कि आल इंडिया AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी जिन्ना की राह पर चल रहे हैं।
BJP विधायक संगीत सोम का तंज- जिन्ना की राह पर चल रहे असदुद्दीन ओवैसी

BJP Leader संगीत सोम ने कहा कि भाजपा गोडसे की राह पर चले या न चले, लेकिन ओवैसी जरूर जिन्ना की राह पर चल पड़े हैं। जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया था। ओवैसी भी इसी राह पर हैं। वह ऐसे काम करते हैं, जिससे लोग काफी उग्र हो जाते हैं। किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने की बात है। संगीत सोम ने ओवैसी को ये चेतावनी दी कि यूपी में राजनीति कर मुसलमानों को भड़काना बंद करें। ये हैदराबाद नहीं, उत्तर प्रदेश है। ओवैसी 24 घंटे के लिए पुलिस हटाने की बात हैदराबाद में कह सकते हैं। यहां ये बात कही तो उल्टी पड़ सकती है।

वहीं मेरठ के दौराला में एक कार्यक्रम में संगीत सोम ने कहा है कि आने वाले  UP Assembly Election 2022 तो छोड़ो, अगले 25 सालों तक भी सपा उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार नहीं बना सकती। भाजपा सबका साथ-सबका विकास को लेकर कार्य कर रही है। CM योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश की जनता को अपराध मुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाकर दिया है। दौराला रेलवे फाटक के पास आयोजित कार्यक्रम में दौराला व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सरधना विधायक संगीत सोम को पुष्प माला पहनाकर और भगवान गणेश जी की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया।

हालांकि फाटक खुलवालने में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान और विधायक संगीत सोम ने अथक प्रयास किए थे। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने आश्वासन दिया कि 2022 के चुनावों में भारी मतों से संगीत सोम को विजयी बनाएंगे। विधायक ने संबोधन में कहा कि व्यापारियों का जोरजबरजस्ती बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा।

Komal Yadav

Komal Yadav

A Writer, Poet and Commerce Student