90 के दशक के कुछ हीरो हीरोइन ऐसे थे जिन्होंने Bollywood में एंट्री तो की लेकिन कुछ ही फिल्मों बाद वो गायब हो गए। हालाँकि इस लिस्ट में एक्टर कमल सदाना (Kamal Sadana) का नाम भी शामिल है जिन्होंने फिल्म ‘बेखुदी’ में बतौर हीरो काम किया था। ये फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल उनकी हीरोइन थी। हालाँकि ये फिल्म फ्लॉप गयी थी, लेकिन दोनों एक्टर्स को इससे अलग जिंदगी मिली।
इस हादसे ने बदल दी थी कमल की जिंदगी
कमल ने बेखुदी के अलावा रंग और प्यार ही प्यार जैसी फिल्में की, लेकिन वो हिट हीरो नहीं बन पाए। हालाँकि उनकी फिल्मे न चलने का कारण उनकी निजी जिंदगी बताई गई। 1990 में कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके परिवार में ऐसी दर्दनाक घटना हुई थी जिसने कमल को जीवन की कभी ना भूलने वाली याद दे दी थी। इस घटना से कमल के जीवन पर बहुत असर पड़ा था।
दरअसल 21 अक्टूबर 1990 के दिन कमल अपना 20वां जन्मदिन मना रहे थे। कमल अपने घर पर बर्थडे पार्टी की तैयारियों में जुटे थे कि अचानक उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कमल की मां सइदा और पिता बृज के बीच अक्सर काफी झगड़े होते थे। कमल के जन्मदिन के दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ था। गुस्से में कमल के पिता ने उनकी मां पर गोली चला दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी एकलौती बेटी को भी गोली मार दी।
हालाँकि कमल की माँ और उनकी बहन की मोके पर ही जान हाली गयी। उनके पिता ने कमल पर भी गोली चलाई थी लेकिन वो उनके कान को छूती हुई निकल गई। कमल के पिता बृज सदाना ने इसके बाद अपने आप को भी गोली मार दी और ये सब कमल सदाना की आंखों के सामने हुआ था। एक ही झटके में कमल का पूरा परिवार खत्म हो गया था।
आज तक पता नहीं चल पाया की कमल के पिता ने ऐसा क्यों किया
इस हादसे का कमल सदाना पर गहरा असर हुआ। हालाँकि इस सदमे के चलते उन्हें लंबे वक्त तक काउंसलिंग करवानी पड़ी थी। वो इस गम को भूलने की काफी कोशिश करते रहे, लेकिन ये हादसा वो चाहकर भी उनके दिल से दूर नहीं हुआ। कहीं ना कहीं इन सबका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ा। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ फिल्में की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में धीरे धीरे हिट हीरोज के बीच वो गायब हो गए।
एक तरफ जहां काजोल इंडस्ट्री का आज बड़ा नाम बन चुकी हैं तो वहीं कमल बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए। निजी जिंदगी का दर्द भी उनके दिल से कभी नहीं गया। उन्हें इस बात का भी पता नहीं चला कि किस बात के चलते उनके पिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया था।