Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

दबंग गर्ल सोनाक्षी ने बताया, उनसे प्यार करने वाले उन्हें कैसे प्रपोज करें

dabang-girl-sonakshi-sinha-how-to-propose

मुंबई: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा हमेशा खुलकर बोलने के लिए जानी जाती हैं| कई बार उन्होंने अपने बारे में बहुत सारी बातें कई सारे शोज में बताई हैं| अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बारे में एक और खुलासा किया है और बताया कि अगर उन्हें प्रपोज करना है तो उसका तरीका क्या होना चहिये|

ये बोली सोनाक्षी

अरबाज खान के वेब शो “पिंच” में सोनाक्षी ने कहा की मुझे वो लोग पसंद नहीं है जो ऑनलाइन लाइन मारने की कोशिश करते है| जो मुझे ट्विटर या फिर फेसबुक में प्रपोज में करने की कोशिश करते हैं उनके ऊपर मुझे बहुत गुस्सा आता है और ऐसे लड़के मुझे मिल जाएँ तो मैं उन्हें बहुत मारूं| अगर मुझे प्रपोज करना है और मुझसे प्यार है तो सामने से आकर बात करो और मुझे प्रपोज करो| यूं ऑनलाइन प्रपोज करना है तो मेरे बारे में कुछ भी मत लिखो| खैर सोनाक्षी तो वैसे भी हमेशा दबंग स्टाइल के लिए जाने जाती हैं और इस बार फिर उन्होंने अपना ये अवतार दिखा ही दिया|

फ़िलहाल मुश्किलों में सोना

सोनाक्षी आजकल मुश्किलों से घिरी हुई है क्योकि उनके पास कोई ढंग की फिल्म भी नहीं है और वो धोखाधड़ी के केस में भी फंस गई हैं| दरअसल दिल्ली में 30 सितम्बर को एक कार्यक्रम था जिसमे सोनाक्षी को जाना था और इसके लिए उन्होंने आयोजक से तीस लाख रुपये भी ले लिए थे| लेकिन वो नहीं जा पाई जिससे आयोजक को सदमा लगा और उसने चेतावनी देते हुए कहा था की वो आत्महत्या कर लेगा और इसकी जिम्मेदार सोनाक्षी सिन्हा होंगी| इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो गई है और सोनाक्षी सिन्हा की मुश्किलें बढने लगी हैं|

फिल्म भी फ्लॉप

पर्सनल लाइफ के अलावा प्रोफेशन लाइफ में सोना के साथ समस्या है की उनके पास कोई ढंग की फिल्म नहीं है| उनकी पिछली कई सारे फिल्मे एक के बाद एक फ्लॉप होती चली गई| आखिरी फिल्म “हैप्पी फिर भाग जाएगी” तो बहुत बुरी तरह से पिटी और दर्शक सिनेमाहाल तक पहुचे ही नहीं| हालाँकि सोना एक बार फिर से बेहतर फिल्म करने की तलाश में हैं|

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.