देसी घी सेहत के हिसाब से काफी अच्छा माना जाता है। और यह ना सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि आपके वजन को भी तेजी से कम करने में आपकी मदद करता है।
ग़लतफ़हमी –
देसी घी का नाम सुनते ही बहुत से लोगों को मोटापे का डर सताने लगता है। लोग सोचते हैं कि देसी घी का सेवन करने से शरीर में चर्बी की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है। और अपनी सेहत को लेकर सजग रहने वाले सभी लोग देसी घी खाना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं मानते। उन सभी के अनुसार देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। लेकिन हम सभी को यह बात जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि देसी घी न केवल हमें स्वस्थ बनाने में बल्कि हमारा वजन घटाने में भी बहुत मददगार साबित होता है। इसके अलावा देसी घी खाने वाले लोगो का वजन नियंत्रित रहता है और उनके शरीर का सीएलए मेटाबॉल्जिम भी सही रहता है । जो लोग देसी घी का नियमित सेवन करते हैं उनकी हड्डियों के जोड़ भी मजबूत होते हैं
क्या है सच –
शायद आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा। लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। देसी घी में सिर्फ़ कैलोरी नहीं होती बल्कि देसी घी में शॉर्ट चेन फैटी एसिड होता हैं, जिसके कारण यह पचने में आसान होता है। इसके अलावा घी में विटामिन ए, डी और कैल्शियम, फॉस्फोरस, मिनरल्स, पोटैशियम जैसे कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं जो हम सभी के शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। और अगर आप अपना वजन और पेट की चर्बी जल्द ही कम करना चाहते है तो अपने रोज़ाना के आहार में देसी घी को जरूर शामिल करें।
क्या कहता है आयुर्वेद-
आयुर्वेद की माने तो देसी घी का उचित नाप और खाने के सही तरीके से आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है। लेकिन क्योंकि यह एक तैलीय खाद्य पदार्थ है तो लोगों में इसके बारे में यही धारणा है कि इससे वजन बहुत बढ़ता है। दरअसल देसी घी दूध का ही एक रुप है। गाय या भैस का दूध एक संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध से बनी दही, छाछ, लस्सी ,छेना सभी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसलिए आयुर्वेद यह तर्क देता है कि दूध और उससे बनी घी भी लाभकारी होती है और यह वजन कम करने के साथ शरीर को भी स्वस्थ रखने में हमारी मदद करता है।
आयुर्वेद और जानकारों के मुताबिक देसी घी का रोज़ाना सेवन करना फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी यानी फैट को बहुत कम करता है। दरअसल देसी घी में ऐसे तत्व होते है जो शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को उत्तेजित करते है। जब आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है तो आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होती है। इसलिए देसी घी वजन घटाने में सहायक होता है। साथ ही देसी घी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।