TaazaTadka

घर पे कैसे बनाये मैंगो मिल्क शेक जाने सरल और आसान विधि

मैंगो यानि आम फलो का राजा होता है मैंगो सबकी पसंद का फल है। वैसे तो आम अब हर मौसम में मिल जाता है लेकिन गर्मियों के मौसम में ताजे आम आसानी से मिल जाता है। आम (मैंगो) को ऐसे भी लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन इसको खाने के साथ साथ पिने में भी इस्तेमाल करते है। कुछ लोग सोचते रह जाते है की मैंगो से क्या मीठा बनाये तो आइये आज हम पके आम से मैंगो मिल्क शेक बनाने की सरल और आसान विधि बताते है चलिए शुरू करे मैंगो शेक बनाना।

नीचे लिखे सामग्री को एक जगह एकत्रित कर ले ताकि हर वो उपयोगी चीज जो मैंगो मिल्क शेक बनाने में लगाती है सामने हो

सामग्री :-

२ बड़े पके आम कटे हुए
२५० ग्राम दूध
४ चम्मच चीनी
बर्फ के टुकड़े
सजावट के लिए चेरी
2 चम्मच आइस्क्रीम

बनाने की विधि :-

कटे हुए आम को मिक्ससेर ग्रैंडेर में डालकर थोड़ा पीस ले।
अब उसमे चीनी,दूध,बर्फ डालकर दुबारा पिस ले
आपका मैंगो शेक बनकर तैयार हो गया
आप कुछ भी डालकर सजावट कर सकते हैं ।
हम चेरी का इस्तमाल कर रहे हैं

अब आपका मैंगो मिल्क शेक बन के तैयार हो गया है इसे अगर ज्यादा ठंढा करना हो तो थोड़ी देर फ्रिज में रख दे, मैंगो शेक एक पेय है वैसे ही स्वादिष्ट लगता है लेकिन इसको आइसक्रीम के साथ परोसा जाये तो और स्वादिष्ट लगता है।