TaazaTadka

कन्हैया को ही बाहरी साबित कर बेगूसराय में गिरिराज ने अपने पक्ष में यूं बनाया माहौल

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों के दौरान अगर देश की सबसे हॉट सीटों की बात करें तो एक है बिहार कि बेगूसराय जहाँ पर लड़ाई इज्जत की बन गई है| सीपीआई के कन्हैया कुमार, बीजेपी के गिरिराज सिंह और आरजेडी के तनवीर हसन के बीच मुकाबला है| वैसे तो दुनियाभर के सर्वे अभी तक कन्हैया की आगे बता रहे थे लेकिन आखिरी दिन गिरिराज ने कन्हैया को बाहरी साबित करते हुए खुद को मजबूत दिखा दिया|

 

ऐसे बनाया माहौल:

गिरिराज सिंह जब नवादा से बेगूसराय गए तो उनके ऊपर अटैक हुआ कि वो बाहरी हैं| इसका फायदा शुरू में कन्हैया को मिला भी लेकिन बाद में हवा बदल गई| गिरिराज ने अपनी आक्रामकता और पिछले चुनावों वाली शैली अपनाई| जहाँ कन्हैया का प्रचार करने दिल्ली और मुंबई समेत साउथ के हीरो आ रहे हैं तो वही गिरिराज सिंह ने स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओ के ऊपर पूरा दारोमदार सौंप कर स्थानीय होने का बिगुल फूंक दिया| बीजेपी के कार्यकर्त्ता वो भी स्थानीय कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं| कन्हैया के पास स्थानीय कार्यकर्त्ता कम है| अधिकतर लोग जेएनयू से हैं और बाकी बाहर से आये सुपरस्टार लोग जो की बेगूसराय पहली बार आये थे| इसका फायदा उठाते हुए गिरिराज ने कन्हैया को बाहरी साबित कर दिया और खुद के स्थानीय कार्यकर्ताओ से खुद को बेगूसराय का साबित करवाया| ये गिरिराज सिंह कि वो राजनीति है जो की अनुभव से कि जाती है और कन्हैया जैसे नए आये नेता इसे नहीं समझते हैं| यानी की गिरिराज सिंह तो स्थानीय नहीं थे लेकिन स्थानीय होने का लाभ वो कन्हैया को भी नहीं लेने देना चाहते हैं|

 

एक तरीका ये भी:

गिरिराज सिंह ने कन्हैया के बारे में ये बातें फैलानी शुरू कर दी की कन्हैया चुनाव से पहले कितनी बात बेगूसराय आये हैं| कितनी बार यहाँ रुकें हैं| हमेशा बाहर रहने वाले कन्हैया बस चुनाव लड़ने आये हैं और फिर चले जायेगे| ये बातें गली मोहल्लो में जाकर बताई जा रही है| वही तनवीर हसन और कन्हैया के बीच बटते वोट भी गिरिराज को फायदा दे रहे हैं|

 

ये राजनीति गिरिराज सिंह ने अब जाकर खेली है जो की कन्हैया के लिए मुश्किल का सबब है| ऐसे में कन्हैया कुमार कि मुश्किलें बढ़ गई वो भी चुनाव से एक दिन पहले