राखी बॉलीवुड की बड़ी ही मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनकी दूसरी शादी गुलजार से हुई थी। वही गुलजार जो एक मशहूर गीतकार और निर्देशक भी हैं। 15 मई, 1973 को राखी और गुलजार ने शादी की थी। इन दोनों का रिश्ता हालांकि ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। राखी ने मेघना नाम की बेटी को जन्म दिया था। इसके एक साल के बाद दोनों अलग अलग रहने लगे।
गुलजार को राखी का फिल्मों में काम करना पसंद नहीं था। बताया जाता है कि गुलजार ने एक रात अपनी पत्नी को खूब पीटा था। होटल के कमरे में उन्होंने उनकी बुरी तरह से पिटाई की थी। यह घटना 1974 की बताई जाती है। फ्लैशबैक फ्राईडे: नाइट व्हिच चेंज्ड द गुलजार-राखी मैरिज नामक एक आर्टिकल में इसका खुलासा किया गया था।
गुलजार तब अपनी फिल्म आंधी की शूटिंग करने वाले थे। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी। उन्हें इसके लिए एक बेहतरीन लोकेशन की तलाश थी। इसी सिलसिले में गुलजार कश्मीर पहुंचे थे। राखी भी उनके साथ गई थीं। गुलजार अपने काम में ज्यादा व्यस्त रहते थे। राखी के साथ वे समय नहीं बिता पा रहे थे। राखी अकेले बैठे-बैठे बोर हो जा रही थीं।
फिर एक दिन संजीव कुमार और सुचित्रा सेन दोनों होटल में पार्टी कर रहे थे। फिल्म आंधी में इन दोनों ने काम किया था। शराब का नशा चढ़ने लगा था। खासकर संजीव कुमार ने ज्यादा शराब पी ली थी। सुचित्रा इसके बाद अपने कमरे में जाने लगीं।
संजीव कुमार नशे में ज्यादा धुत थे। उन्होंने उनका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने सुचित्रा को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया। गुलजार यह देख कर घबरा गए। सुचित्रा को उन्हें बचाना था। वे उनकी ओर दौड़ पड़े।
संजीव कुमार सुचित्रा का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच रहे थे। गुलजार भी सुचित्रा को संजीव से छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे। थोड़ी देर में सुचित्रा को किसी तरीके से गुलजार ने छुड़ा लिया। वे उनके कमरे तक उन्हें छोड़ने के लिए भी गए। वहां से गुलजार लौटने लगे तो रास्ते में राखी मिल गईं।
राखी को बहुत गुस्सा आ गया था। राखी गुलजार से कुछ जानना चाह रही थीं। गुलजार से उन्होंने पूछा कि वे सुचित्रा को छोड़ने के लिए उनके कमरे में क्यों गए। गुलजार को यह अच्छा नहीं लगा। वे नहीं चाहते थे कि बात बिगड़ जाए। इसे टालने की उन्होंने बड़ी कोशिश भी की। इस तरह से दोनों के बीच बात बढ़ती गई।
राखी गुस्से से तमतमा रही थीं। वे सवाल दागती जा रही थीं। धीरे-धीरे आसपास लोग जमा होने लगे थे। होटल के स्टाफ के अनुसार बहुत बड़ा झगड़ा दोनों के बीच हुआ था। आखिरकार गुलजार को भी बहुत गुस्सा आ गया था।
वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख सके थे। उन्होंने गुस्से में आकर राखी को बुरी तरह से पीट दिया था। गुलजार खुद बाद में होटल के कमरे में नशे में डूबे हुए मिले थे। निश्चित तौर पर राखी के लिए जिंदगी का यह सबसे खराब अनुभव था।
राखी ने अगले दिन फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा से मुलाकात की थी। वे भी कश्मीर पहुंचे हुए थे। अपनी फिल्म कभी-कभी के लिए लोकेशन ढूंढ रहे थे। यह फिल्म 1976 में रिलीज हुई थी। इनको यश चोपड़ा अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। गुलजार से वे इसके लिए सहमति मांगना चाह रहे थे। वे चाहते थे कि गुलजार इसके लिए हां कर दें।
राखी ने हालांकि खुद यश चोपड़ा से मुलाकात कर ली। उन्होंने उन्हें बता दिया कि वे इस फिल्म में काम करने की इच्छुक हैं। इसके लिए राखी ने गुलजार से भी नहीं पूछा। उन्होंने खुद फिल्म साइन कर ली। बताया जाता है कि गुलजार को इससे बड़ा गुस्सा आया था। इसकी वजह से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। दूरियां बढ़ती चली गईं। शायद इसी कारण से दोनों अलग भी हो गए।
राखी फिल्मों में काम करना चाहती थीं। वहीं, गुलजार को यह पसंद नहीं था। इन्हे को लगता था कि अपनी फिल्मों में कम-से-कम गुलजार उन्हें काम करने देंगे। लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। अपनी किसी भी फिल्म में गुलजार ने राखी को साइन नहीं किया।