भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार की शाम को 5 बजे लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पूरे देश में चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। देश में कुल 7 चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को, दूसरे चरण का 18 अप्रैल, तीसरे चरण का 23 अप्रैल, चौथे चरण का 29 अप्रैल, पांचवे चरण का 6 मई, छठे चरण के लिए 12 मई को और सातवें चरण के लिए 19 मई को मतदान होना है। इशके अलावा वोटो की गिनती 23 मई को की जाएगी।
आपको बता दें कि पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर, दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर, तीसरे चरण में सबसे ज्यादा 14 राज्यों की 115 सीटों पर, चौथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर, पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर, छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों और सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होंगे। इस बार के चुनावों में बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सभी 7 चरणों में चुनाव होने हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में मतदान पांच चरणों में होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा में 4 चरणों में मतदान किए जाएंगे। असम और छत्तीसगढ़ में 3 चरण में चुनाव होंगे। तो वहीं कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा और राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होंगे।
जबकि आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, दादर और नगर हवेली, दमन-दीव, लक्ष्यदीप, दिल्ली, पुड्डुचेरी, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। आपको बता दें कि देश की कुल 543 लोकसभा सीटों पर कुल 90 करोड़ मतदाता मतदान करने वाले हैं।
किस चरण में कितनी सीटों पर होंगे चुनाव
पहला चरण- 11 अप्रैल- 91 सीटों पर। आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 1, मेघालय 1, मिजोरम 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1, लक्षद्वीप 1
दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 97 सीटें पर। असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर-2, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-1, ओडिशा-5, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-3, पुद्दुचेरी-1
तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 115 सीटें पर। असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर-1, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-6, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-5, दादर नागर हवेली-1, दमन दीव-1
चौथा चरण- 29 अप्रैल- 71 सीटें पर। बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8
पांचवां चरण- 6 मई- 51 सीटें पर। बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7
छठवां चरण- 12 मई- 59 सीटें पर। बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7
सातवां चरण- 19 मई- 59 सीटें पर। बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4