TaazaTadka

विडियो: लोकतंत्र की दुहाई वाले कन्हैया समर्थको ने ग्रामीणों को छोटी सी बात के लिए घर में घुसकर पीटा

खुद को दलितों और आमजनता का मसीहा बताने वाले कन्हैया कुमार के समर्थको ने उसी जनता के ऊपर दादागिरी दिखाई जिससे वोट मांगने गली-गली जा रहे हैं| कन्हैया कुमार के समर्थको ने ना केवल ग्रामीणों को घसीटा बल्कि उन्हें घर में घुसकर मारा भी| ये वही कन्हैया कुमार हैं जो कहते हैं कि देश का लोकतंत्र खतरे में है| मामला है बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र के गोरय गाँव का जहाँ कन्हैया कुमार अपने काफिले के साथ प्रचार करने गए थे|

कैसे हुआ विवाद-

दरअसल रविवार के दिन कन्हैया कुमार लोकसभा क्षेत्र के गोरय में जनसंपर्क करने गए थे| गाँव में पहुचते ही गांव के ही कुछ लोगो ने कन्हैया कुमार को काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए| इसके साथ लोगो ने देशद्रोही मुर्दाबाद के नारे भी लगाये| बस इतना देखना था कि कन्हैया कुमार के समर्थक भिड़ गए और उन लोगो को मारने लगे| अपने जान बचाने के लिए लोग जब अपने घरो में घुसे तो उन्हें घर से निकालकर भी पीटा| मामला इतना ज्यादा बढ़ गया की बीच बचाव में पुलिस को बुलाना पड़ा| पुलिस वहां पहुची और दोनों पक्षों को शांत करवाया|

कहा गया कन्हैया का लोकतंत्र?

हर एक छोटे बड़े टीवी चैनल पर कन्हैया आये दिन कहते नजर आते थे कि लोकतंत्र खतरे में हैं| हमे और आपको मोदी की ये साजिश समझनी चहिये| अब जिस लोकतंत्र की दुहाई कन्हैया कुमार दे रहे हैं उसमे किसी को पीटना नही आता| जब ग्रामीण कन्हैया कुमार को काले झंडे दिखा रहे थे तो ये सामान्य बात है| लोकतंत्र में अपनी बात रखने और विरोध जताने का पूरा हक़ है| इसके बाद जब बात देशद्रोही कहने तक पहुच गई तो कन्हैया कुमार को पुलिस के पास जाना था| लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया| समर्थको गुंडों को तरह आमजन को पीटने लगे और ये बताने में लग गए कि हम भी अब नेता बनने वाले है और आमजनता नही रहे|

जाहिर है कि कन्हैया की राह आसान नहीं है| उनके सामने बीजेपी से गिरिराज सिंह हैं तो वही आरजेडी के तनवीर हसन भी जमकर क्षेत्र में अपना प्रभाव रखते हैं| ऐसे में कन्हैया के समर्थको के द्वारा कि गई इस गलती से नुकसान उन्ही को होना है|