चुनावी मौसम में नेताओं की फजीहते तो होती रहती है और इनके विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं| अब ताजा मामला हुआ है केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ जिन्होंने बिहार की एक सभा में किसानो से किसान सम्मान निधि के बारे में पूछा| इसके बाद ऐसा जवाब मिला की खुद राजनाथ शर्म से पानी पानी हो गए और बीजेपी की योजना की पोल खुल गई|
दरअसल बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बिहार के पूर्णिया में एक आमसभा को संबोधित करने गए थे| इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगो से कहा की आज देश को मजबूत बनाने के लिए मोदी सरकार किसानो को मजबूत बनाने में लगी हुई है| हमने किसानो के खाते में दो हजार रुपये की पहली किश्त भेज दी है जो की पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलती है| इसके बाद राजनाथ ने वहां मौजूद लोगो से पूछा की क्या आपके खाते में पहली किश्त आई, सबने कहा नहीं| राजनाथ ने फिर पूछा की क्या पैसे आये तो फिर आवाज आई नहीं| इसके बाद उन्होंने कहा की हाथ उठाकर वो लोग बताएं जिनके खाते में पैसे आये हैं| वहां एक भी हाथ नहीं उठे और सबने फिर से मना कर दिया की पैसे नहीं आये| अब तो घनघोर बेइज्जती हो गई केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की और वो बगलें झाकते रहे| उन्होंने वहां के स्थानीय नेताओ से पूछा की क्या भाई अभी तक पैसे नहीं आये? तो वो नेता भी कोई जवाब नहीं दे पाए|
ये दृश्य देखिए जब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को बिहार के पूर्णिया लोक सभा में प्रधान मंत्री किसान सम्मान योजना का एक भी लाभार्थी नहीं मिला । जनता बोल रही हैं फँस गये मंत्रीजी। pic.twitter.com/befl4aBdmy
— manish (@manishndtv) April 10, 2019
जब कई बार कहने के बाद भी लोगो ने हाथ नहीं उठाया तो राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया| कहा की लगता है यहाँ से लिस्ट नहीं गई है और हम लिस्ट मिलते ही यहाँ का पैसा भेज देंगे| हालाँकि इस वाकये से ये पता चलता है की बीजेपी की योजनायें धरातल में कितनी उतरती हैं|