TaazaTadka

मायावती के बिगड़े बोल, मोदी के पास जाने से डरती हैं विवाहित महिलाएं, तो रक्षा मंत्री ने सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों के दौरान कई सारे नेता अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में बने रहे| इसमें एक नाम आता है मायावती का जो कि बसपा चीफ हैं| मोदी को जल्लाद और दुर्योधन कहने के बाद अब उनके ऊपर बसपा चीफ ने एक बड़ा आरोप लगाया है जिसका जवाब खुद देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया है| मायवती ने कहा कि विवाहित महिलाएं मोदी के पास जाने से डरती हैं|

ये बोलीं माया

बसपा चीफ मायवती ने कहा कि” “नरेंद्र मोदी अलवर गैंगरेप मामले पर चुप हैं| उन्होंने इस पर अपनी गन्दी राजनीति खेलनी चाही| ऐसा उन्होंने इसीलिए किया ताकि चुनाव में उनकी पार्टी को फ़ायदा मिल सके| ये काफ़ी शर्मनाक है| वो दूसरों की पत्नियों व बहनों की इज़्ज़त कैसे कर सकते हैं, जब उन्होंने राजनीतिक फ़ायदे के लिए ख़ुद की ही पत्नी को छोड़ दिया| मुझे तो यह भी पता चला है कि भाजपा में ख़ासकर विवाहित महिलाएँ अपने पतियों को पीएम मोदी के नज़दीक जाते देख कर यह सोचते हुए काफ़ी घबराई रहती है कि कहीं मोदी अपनी पत्नी की तरह उन्हें भी अपने पति से अलग न करा दे|” माया के इस बयान के बाद देश में सियासी घमाशान मचान तय था और हुआ भी वही| मायावती के बयान का जवाब दिया देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो कि मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं|

ये दिया जवाब-

रक्षा मंत्री ने कहा कि “बहन मायावती हमारी चिंता न करें, बिल्कुल आश्वस्त रहें| अपनी पार्टी में हम महिलाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं| हमारे बीच अच्छे और मजबूत औपचारिक संबंध हैं| उनकी निजी जिंदगी और भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं के बारे में इतनी बुरी बातें सुनना बिल्कुल निराशाजनक है”|

जाहिर है की ऐसा पहली बार नहीं है कि मायवती ने मोदी को लेकर कोई विवादित बयान दिया हो बल्कि इससे पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुकी हैं|