TaazaTadka

मोदी-शाह के टुकड़ो पर पलने वाले नेता नहीं, अब बर्दाश्त से बाहर – नितीश कुमार

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनावों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिली और बिहार में पहली बार पार्टी ने इतनी अच्छी जीत हासिल की जिसमे नितीश कुमार भी शामिल की पार्टी भी शामिल है| लेकिन चुनाव जीतने के बाद शपथग्रहण वाले दिन मंच में एक भी जेडीयू का नेता दिखाई नहीं देता और मंत्री नहीं बनता| तो नितीश ने अपने कैबिनेट का विस्तार किया और उसमे एक भी बीजेपी नेता को शामिल नहीं किया| जाहिर है नितीश ने बिहार चुनावों से पहले बता दिया की वो एनडीए गठबंधन के दमपर रराजनीति में नहीं है|

दिखेगा नया रंग

केंद्र में जेडीयू ने अपने तीन सांसदों के लिए मंत्री पद मांगे थे लेकिन एक को भी नहीं मिला| ऐसे में नितीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर कह दिया कि वो सरकार का हिस्सा नहीं हैं| तीन दिन बाद ही नितीश ने अचानक अपने कैबिनेट का विस्तार किया जिसमे एक भी बीजेपी और लोजपा का नेता नहीं है| उन्होंने ये दिखाने कि पूरी कोशिश कि है की सत्ता चलानी उन्हें भी आती है| मोदी-शाह की जोड़ी सिर्फ दिल्ली में हुकुम चलेगी लेकिन बिहार में वही होगा जो नितीश कुमार चाहेगा|

अलग होने की चाहत-

नितीश कुमार ऐसे नेता हैं जो अपने ऊपर किसी का दवाब नहीं चाहते है| वो नहीं चाहते कि कोई उन्हें आदेशित करे लेकिन बीते सालों में उनके साथ ऐसा हो रहा है| ऐसे में अब कयास लगाये जा रहे हैं कि नितीश कुमार ने ये संकेत दे दिए हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए से अलग होकर अपने दम पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं|

लोकसभा में भी बगावती सुर

बिहार में लोकसभा चुनावों का चेहरा मोदी ही थे जो कि नितीश कुमार को जरा भी पसंद नहीं आया| उनका मानना है कि मोदी मैजिक कि वजह से नहीं बल्कि स्थानीय सरकार के कामों से बिहार में जीत मिली है| लोकसभा चुनावों में वो अधिक सक्रिय नहीं दिखे और बीजेपी के साथ अधिक मंच साझा नहीं किया| बात साफ़ है कि अब नितीश के अंदर की छटपटाहट नजर आने लगी है और दिखने लगा है कि वो मोदी-शाह के इशारे में चलने वाले नेता नहीं हैं| वो अपने दम पर सरकार चलने और बनाने कि हिम्मत रखते हैं|

अब भले ही सब कहें कि एनडीए में आल इस वेल है लेकिन ये बात साफ़ है कि अब नितीश कुमार के दिमाग में बहुत बड़ा प्लान चल रहा है| जिस पार्टी की सत्ता केंद्र में प्रचंड बहुमत से बनी हो उसे ही मंत्रिमंडल में नकार देना कही ना कही एक बड़े बदलाव का संकेत है|