Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

नरगिस राज कपूर से करती थी प्यार तो धर्म बदलकर सुनील दत्त से शादी क्यों की ?

Entertainment Komal Yadav 10 July 2021
नरगिस राज कपूर से करती थी प्यार तो धर्म बदलकर सुनील दत्त से शादी क्यों की ?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस (Nargis Dutt ) ने अपनी एक्टिंग करोड़ों लोगो का दिल जितने वाली अदाकारा थी। नरगिस की हर फिल्म हिट फिल्म थी उनकी दमदार एक्टिंग के चलते वो अपने समय में काफी चर्चे में थी। हालाँकि अपने करियर के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती थीं। नरगिस ने मशहूर एक्टर सुनील दत्त (Actor Sunil Dutt) से शादी कर ली थी। और ये उनकी शादी के करीब एक साल बाद सबको पता चली। हालाँकि इनकी शादी को लेकर काफी बाते भी हुई थी। इस शादी से एक सख्श को काफी बड़ा सदमा लगा था। जी हाँ इस शादी से हमरे प्यारे बॉलीवुड के शो में राज कपूर को काफी गहरा सदमा लगा था। वो इस बात को लेकर कई रात रोये है।

9 सालों तक नरगिस और राज कपूर का रिलेशन चला था :

उस वकत सभी को ये पता था की नरगिस और राज कपूर रिलेशनशिप (Nargis and Raj Kapoor Relationship) में थे, उनका रिलेशन करीबन 9 सालों तक चला था। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार भी करते थे। इन दोनों ने कई बॉलीवुड फिल्मों में एक साथ काम भी किया है। उन सभी फिल्मो में उन दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी अच्छी थी। हालाँकि राज कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। इसके बाद भी उन्होंने नरगिस से शादी करने का वादा किया हुआ था।

Read more : संजय दत्त “गे” हैं मां नर्गिस ने ऐसा क्यों कहा था अपने ही बेटे के लिए ?

करीब 9 सालों बाद नरगिस और राज कपूर के रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई थी। और उसके बाद नरगिस ने भी राज कपूर को बिना बताए फिल्म ‘मदर इंडिया’ साइन कर दी थी और इसमें उन्होंने सुनील दत्त और राजकुमार जैसे कई कलाकारों संग मुख्य भूमिका अदा की। शूटिंग के दौरान ही फिल्म के सेट पर आग लग गई थी, जिसमें नरगिस फंस गई थी। ऐसे में एक्टर सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर एक्ट्रेस को बचाया था।

शादी की खबर से टूट चुके थे राज कपूर:

‘मदर इंडिया’ के सेट पर हुए इस हादसे के बाद ही नरगिस और सुनील दत्त (Nargis and Sunil Dutt) को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। उन्होंने 1958 में शादी कर ली, जिसकी खबर उन्होंने करीब एक साल तक छुपायी। इन दोनों की शादी से किसी को आपत्ति नहीं थी केवल एक इंसान के आलावा और वो थे राज कपूर जी। जैसे ही इस बात की जानकारी राज कपूर को हुई, वह बुरी तरह से टूट गए। वह पूरी रात रोते थे और सिगरेट भी  पीते  थे। बताया जाता है कि राज कपूर इस दौरान शराब भी बहुत पीने लगे थे।

Komal Yadav

Komal Yadav

A Writer, Poet and Commerce Student