शाहीन बाग दक्षिण दिल्ली का एक इलाका, जिसे आज विरोध का प्रतीक माना जा रहा है। यहां पर पिछले एक महीने से विद्रोह की आग लगातार जल रही है। इस आग ने आस पास की महिलाओं के साथ देश के अन्य हिस्सों में भी लोगों को इस विद्रोह में शामिल होने को प्रेरित किया है। यहां पर हजारों की संख्या में महिलाएं हर रोज विरोध का संदेश लेकर 24 घंटे धरना दे रही हैं। प्रतिरोध हाल ही में विवादित नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ है। ये सभी शांतिपूर्ण आंदोलन सरकारों को कड़ा संदेश दे रहे हैं।
शाहीन बाग से उठी ये प्रतिरोध कि लौ अब देश भर में फैल रही है। पूरे देश में विवादित नागरिकता संशोधन कानून और संभावित एनआरसी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश में कई शहरों में शाहीन बाग बन गए है, या कहें कि शहर-शहर शाहीन बाग बनते जा रहे हैं। सिर्फ दिल्ली की बात करें तो कम से कम 11 इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इन सभी जगहों पर भी महिलाओं ने 24×7 धरना शुरू कर दिया है। इसके अलावा कई जगहों पर छोटे-बड़े प्रदर्शन चल रहे हैं। इसके साथ ही देश में कम से कम 41 जगहों पर शाहीन बाग से प्रेरित 24×7 धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
खुरेजी, दिल्ली
स्थानीय निवासियों, खास कर महिलाओं के नेतृत्व में 13 जनवरी की रात को अनिश्चितकालीन धरने के लिए एकत्र हुए थे। अगले दिन प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के प्रयास में विरोध स्थल पर पुलिस द्वारा तोड़फोड़ भी की जाने की खबरें आई।
तुर्कमान गेट, दिल्ली
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 14 जनवरी की शाम को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं सहित पुरानी दिल्ली के निवासी सड़कों पर उतर आए। 16 जनवरी की सुबह दिल्ली पुलिस ने कम से कम 7 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
सीलमपुर, दिल्ली
बुधवार, 15 जनवरी की रात कुछ सौ लोगों से शुरू होकर, शुक्रवार शाम को जाफराबाद-सीलमपुर में स्थानीय लोगों की भागीदारी 2,000 तक पहुंच गई।
कर्दम पुरी, नई दिल्ली
कर्दम पुरी में विरोध प्रदर्शन शनिवार, 18 जनवरी की शाम को शुरू हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी एकत्रित हुए, जो शाहीन बाग की महिलाओं से प्रेरित थे। 72 घंटे से यहां पर लोग अभी भी प्रदर्शन कर रहे हैं
पुराना मुस्तफाबाद, दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के बृजपुरी में सीएए और एनआरसी के विरोध में रविवार, 19 जनवरी की शाम को 10,000 से अधिक निवासी इकट्ठा हुए थे। यहां पर अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार, 16 जनवरी की शाम से शुरू हो गया था।
भजनपुरा, दिल्ली
उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा में महिलाओं द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार शाम से शुरू हो गया। रविवार, 19 जनवरी की शाम को एक सिख समूह ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखते हुए लंगर शुरू किया।
श्री राम कॉलोनी, दिल्ली
ये प्रदर्शन दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में स्थित एक और इलाके में शाहीन बाग से प्रेरित हो कर शुरु हुआ। यहां पर लगातार लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
वजीराबाद, नई दिल्ली
इस आंदोलन में स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं की भारी भागीदारी देखी गई है। इसके साथ ही यहां पर मार्च और रैलियों का भी आयोजन हुआ है।
जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
प्रदर्शनकारी छात्रों और स्थानीय लोगों पर दिल्ली पुलिस द्वारा हिंसा भड़काने के बाद जामिया के केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर 7 के सामने भी दिन रात का प्रदर्शन शुरू हो गया है।
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन, दिल्ली
सीएए-एनपीआर-एनआरसी के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने रविवार, 18 जनवरी की शाम को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के सामने अनिश्चितकालीन धरने शुरू किया है। ये मेट्रो स्टेशन रेड लाईन और ग्रीन लाइन को जोड़ता है।
इसके अलावा दिल्ली के बाहर भी बहुत सी जगहों पर प्रदर्शन लगातार चल रहा है जो कि मोदी-शाह के लिए परेशानी का सबब बन रहा है और इन सबकी प्रेरणा दिल्ली का शाहीन बाग इलाका ही बना है।
- पार्क सर्कस मैदान, कोलकाता
- शांति बाग, बिहार
- सब्जी बाग, बिहार
- फुलवारी शरीफ, बिहार
- दीघा (पटना), बिहार
- बडवाली चौक (इंदौर), मध्य प्रदेश
- माणिक बाग (इंदौर), मध्य प्रदेश
- इकबाल मैदान (भोपाल), मध्य प्रदेश
- घंटा घर (लखनऊ), उत्तर प्रदेश
- मंसूर अली पार्क (प्रयागराज), उत्तर प्रदेश
- मोहम्मद अली पार्क, कानपुर, उत्तर प्रदेश
- राखीयाल (अहमदाबाद), गुजरात
- कोंढवा (पुणे), महाराष्ट्र
- किशोरपुरा (कोटा), राजस्थान
- अल्बर्ट हॉल (जयपुर), राजस्थान
- टोलीचोकी (हैदराबाद), तेलंगाना
- कलेक्टर कार्यालय (नांदेड़), महाराष्ट्र
- संविधान चौक (नागपुर), महाराष्ट्र
- औरंगाबाद, महाराष्ट्र
- ईदगाह मैदान (देवबंद) उत्तर प्रदेश
- इस्लामिया कॉलेज (बरेली), उत्तर प्रदेश
- किशनगंज, बिहार
- मोतीहारी, बिहार
- गोपालगंज, बिहार
- सीवान, बिहार
- मलमल (मधुबनी), बिहार
- केंद्रीय पुस्तकालय (भोपाल), मध्य प्रदेश
- खजराना (इंदौर), मध्य प्रदेश
- आजादी चौक (कोचीन) केरल
- आसनसोल, पश्चिम बंगाल