हमारे देश के प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद श्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल अब लगभग समाप्त होने वाला है, और जल्दी ही चुनाव होने वाले है। और चुनाव के बाद इस बात का भी पता चल जायेगा की जनता कितना खुश है मोदी जी के काम से। प्रधानमन्त्री मोदी द्वारा बनारस के विकास की बात बेहद जरुरी इसलिए भी हो जाती है क्योंकि मोदी जी प्रधानमंत्री होने के साथ ही साथ बनारस के सांसद भी है। और निश्चय ही उन्होंने बहुत कुछ काम किया है। आने वाले आगामी चुनाव में यह बात जनता बता भी देगी।
हम यहाँ बनारस के लिए मोदी जी द्वारा किये गए कार्यो की बात करेंगे। लोगो को पता चले कि आखिर बनारस कितना बदला है और अभी कितना बदलना बाकी है।
यह सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट रहा है , क्योकि जब मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं थे, तब से गंगा के बात होती रही है। तो यह देखना अत्यंत जरुरी है की आखिर इन सालो में कितना तस्वीर बदला। घाट की सफाई इस बात की गवाही देती है की काम हुआ है। गंगा में गिरने वाले माला -फूल, मूर्तियां, मरे जानवर आदि फेंकना लगभग बंद हो गए है। जगह -जगह कूड़े -दान दिखाई देते है और कचड़ा नहीं दिखाई देता है। सबसे बड़ी बात लोग जागरूक हुए है। इसके आलावा करसड़ा में प्लांट बन रहे जो सीवर के पानी को रिफाइन करने के बाद ही गंगा में छोड़ेगा।
मंडुआडीह फ्लाईओवर, लहरतारा फ्लाईओवर का काम जो की अभी तेजी से चल रहा है। मंडुआडीह फ्लाईओवर ने लोगो को घंटो जाम में फसे होने से राहत प्रदान की। जबकि यह काम भी पिछली सरकार के समय का पेंडिंग था। लहरतारा फ्लाईओवर तेजी से बन रहा है। और निश्चय ही बनने के बाद यह कैंट की जाम में फसने वालो के किये एक वरदान साबित होगी।
केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण कार्यो में एक है रिंग रोड्स का निर्माण। इससे लोगो को या भारी वाहनों को जिनको दूसरे सहर या प्रदेश जाना है, बिना सिटी में प्रवेश किये, जाना सम्भव हुआ। बनारस के लिए रिंग रोड्स का निर्माण किसी वरदान से कम नहीं है।
इस महत्वपूर्व प्रोजेक्ट ने शहर को बिजली के तारो से निजात दिलाया ,तथा साथ ही सिटी को सुन्दर भी बनाया। बनारस के कबीर नगर से शुरू हुआ यह कार्य आज बहुत जगह फ़ैल गया है। और जल्दी ही पुरे शहर तार रहित हो जाने की पूरी सम्भावना है।
आईपीडीएस की तरह ही पुरे शहर में तेजी से गैस पाइप लाइन्स भी बिछाया जा रहा है। अब बनारस शहर वासियो को सिलेंडर से छुटकारा मिलने वाला है, क्योकि गैस के लाइन्स उनके घर तक पहुचाये जायेंगे। जिसकी यहाँ के लोगो ने कल्पना भी नहीं की थी।
आज जो वयक्ति बाबतपुर जाता है, उसे विश्वास करना मुश्किल होता है की क्या यह बनारस है। यह चौड़ी सड़के, सड़को के बीच पाम के पेड़, बड़े -बड़े फ्लाईओवर और स्ट्रीट लाइट, साफ़ -सफाई आदि को देखकर एक बार तो विदेश का अहसास होता है।
अभी -अभी एक दिन पहले ही मोदी जी ने मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया है। देखने वाले बता रहे है कि ऐसा नज़ारा एयरपोर्ट का भी नहीं होगा जैसा नज़ारा इस समय नयी बनी मंडुआडीह स्टेशन का है। वाकई ऐसा सुन्दर निर्माण हुआ इस स्टेशन का कि लोग हैरान है कि क्या यह वही मंडुआडीह स्टेशन है।
साथ ही मोदी जी ने महामना के शहर में करोड़ो का प्रोजेक्ट कैंसर हॉस्पिटल भी यहाँ के लोगो के लिए प्रदान किया। अब लोगो को प्राइवेट हॉस्पिटल के चक्कर नहीं काटने होंगे साथ ही दूसरे शहर भी इलाज के लिए नहीं जाना होगा।
आज जब आप शहरो के स्टेट लाइट को देखते है, लगता है जैसे हम लंदन घूम रहे है। शहरो को इन स्ट्रीट लाइट ने एक नयी जीवन प्रदान किया है। वाकई जब आप रात में सड़को पर घूमते है तो एक अलग ही अहसास होता है।
रामनगर ब्रिज ने रामनगर को बनारस से जोड़ दिया है। जो घंटो लगता था सफर करने में अब 5 मिनट की दूरी हो गयी है। ऐसा होने से यहाँ की पब्लिक बहुत खुश है। यह मांग बहुत सालो से थी लेकिन कोई भी सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे पाता था।
इसी तरह का सौगात चुनार के लोगो के लिए भी प्रदान किया गया है। चुनार ब्रिज भी काफी समय से पड़ा हुआ था, लेकिन कोई भी सरकार इसे पूरा नहीं करवा पायी थी। आज इस पूल की वजह से लोगो का काफी समय बचता है।
बलुआ पूल का निर्माण भी इन्ही सालो में हुआ है। लोगो की सहूलियत हुई। नौका वालो की मनमानी बंद हुई। लोगो का व्यपार बड़ा। बलुआ उस पार जाकर पड़ने वाले बच्चो के लिए वरदान साबित हुआ।
बड़ा लालपुर में ट्रेड फसिलिटेशन की स्थापना भी बुनकरों के लिए ही गया है। इस योजना से हमारे छोटे -छोटे बुनकरों भाइयो के लिए वैश्विक बाजार के रास्ते खुल गए है। इसके जरिये अब पूरी दुनिया काशी की सामर्थ्य को जानेगी। इस योजना से यहाँ के शिल्पकार और बुनकरों दोनों के लिए फायदे के रास्ते खुल जायेंगे।
निश्चय ही आने वाले समय में काशी को एक नए रूप में देखेंगे। पूरी दुनिया काशी को और नजदीक से जानेगी। मंदिर के आस -पास से ऐसे 46 नए मंदिर निकले है ,जिन्हे आज तक हम जानते ही नहीं थे। साथ ही बाबा विश्वनाथ का कोई भी ऑनलाइन दर्शन कर सकता है और कही से भी बाबा का प्रसाद मँगवा सकता है।
सुन्दर काशी – लोगो का सफाई के प्रति जागरूकता देखने लायक है। और यह सब पीएम की ही देन है। सामुदायिक शौचालय इतने खुल गए है, जितने पहले कभी नहीं थे। वो भी साफ़ सुथरा। अब कही भी गंदगी करके देखिये, लोग बोलेंगे। यही दिखाता है की काशी बदल रहा है।
एक अभियान चलाकर मोदी जी ने खुले में शौच करने वालो के लिए सुविधा प्रदान की। खास करके गांव के उन महिलाओ के लिए जो खुले में शौच करने को मजबूर थी। उन्हें उनकी सुरक्षा और इज्जत प्रदान किया। आज काफी कुछ गांव में शौचालय बन चूका है। जो गांव को गंदगी से भी दूर रखती है।
मोदी जी ने काशी के ही एक गांव जयपुर को गोद लिया और वहाँ का विकास किया। आज जाइये और मिलिए वहा के लोगो से। वही बता पाएंगे की क्या फर्क आया है? मोदी जी के कार्य से प्रभावित होकर बहुत सारी हस्तियों ने कई गांव को गोद लिया और वहा के विकास का जिम्मा उठाया है।
मोदी जी ने पहली बार बनारस में जल एम्बुलेंस का विकाश किया। अब कभी भी कोई सैलानी अपनी सुविधा अनुसार इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।