Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, दो नहीं तीन बार हुई है पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक

rajnath-singh-statements-pakistan-sargical-strike-3-times-ls-election

नई दिल्ली: पाकिस्तान पर की गई एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर लगातार विपक्षी नेता सवालिया निशान खड़ा रहे है लेकिन इसी बीच गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक बड़ा बयान देकर सबको चौका दिया है| राजनाथ सिंह ने शनिवार को कर्णाटक के मंगलूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय सेना ने बीते पांच सालों में दो नहीं बल्कि तीन बात सर्जिकल स्ट्राइक की है| हालाँकि गृह मंत्री ने ये भी कहा की वो ही स्ट्राइक के बारे में जानकारी देंगे और तीसरी के बारे में कुछ नहीं कहेंगे| ये बात साफ़ है की गृह मंत्री के इस बयान से विपक्षी नेता उन्हें जरूर घेरेगे क्योकि पहले से दो सर्जिकल स्ट्राइक्स लगातार सवालियां निशाने में है| ऐसे में एक और सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करना और उसका व्यौरा देना सरकार को भारी पड़ सकता है|

केवल दो की जानकारी

राजनाथ सिंह ने कहा की पहली बार जब उरी हमला हुआ था तो हमारे जवानों ने पाकिस्तानी सीमा के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी| इसके बाद पुलवामा हमले के बाद एयरफोर्स के द्वारा पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई| इसके अलावा एक बार और सर्जिकल स्ट्राइक हुई है लेकिन मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूँ|

मोदी ने कहा, हम ऊपर चले गए

वही गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पीएम मोदी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र एक रैली में किया| मोदी ने कहा की पाकिस्तान ने सीमा में पूरी सुरक्षा कर रखी थी लेकिन हम ऊपर से चले गए और उन्हें करारा जवाब दिया| मोदी ने कहा की पाकिस्तान आजकल “नए पाकिस्तान” की बात करता है तो उसे आतंकियो के ऊपर भी नए सिरे से नई कार्यवाही करनी चहिये और उन्हें सबक सिखाना चाहिए|

ये बात साफ़ है की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में उथल पुथल मची तो मची हुई है और इससे साफ़ होता है की उसके ऊपर भारत का दवाब है| हालाँकि अब देखना है की सरकार अपने ही देश के अंदर सबूत मांग रहे उन नेताओं को कैसा जवाब देती है|

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.