Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

‘सब मिले हुए हैं जी…” कहने वाले केजरीवाल को नहीं मिल रहा किसी का साथ

Politics Tadka Taranjeet 6 March 2019
sab-mile-hue-hain-jee-arvind-kejriwal-congress-alliance-delhi-bjp-manoj-tiwari

लोकसभा चुनाव में अब बहुत ही कम वक्त बाकी है। इसके लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में लगातार लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गई है। मंगलवार को कांग्रेस की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस बात की घोषणा की है। शीला दीक्षित ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की सभी सात सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

पिछले दिनों आई खबरों के मुताबिक कांग्रेस की जगह पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस गठबंधन के लिए ज्यादा उतावले थे। इसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने केजरीवाल की कड़ी आलोचना की है और उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। इसे उनकी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका बताया जा रहा है। कर्ण कश्यप ने ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा की 67 सीटें यानी 95 प्रतिशत सीटें जीती थीं, लेकिन इसके बाद भी वो गठबंधन के लिए भीख मांग रहे हैं… ये दिखाता है कि वो दिल्ली में अपनी साख खो चुके हैं… ।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के द्वारा की गई घोषणा के बाद बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया है। फेसबुक और ट्विटर पर भी केजरीवाल के ऊपर कई प्रतिक्रयाएं दी गई है। वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी ने केजरीवाल को नसीहत देते हुए ट्वीट किया है कि कांग्रेस नेताओं के ऊपर अतीत में जो ऊंट-पटांग आरोप लगाए थे, उनके लिए मांफी मांगने से आप एक शुरुआत कर सकते हैं। कुल मिलाकर तब आपने बीजेपी की मदद की थी। राजनीति में अतीत बार-बार आपके सामने आकर खड़ा होता है।

आपको बता दें कि सत्ता में आने से पहले भी केजरीवाल बीजेपी और कांग्रेस पर आपसी गठजोड़ का आरोप लगाते रहे थे और उनका ये बयान ‘सब मिले हुए हैं जी…’ काफी चर्चा में रहा था। इसका जिक्र करते हुए लोगों ने आज उनके ऊपर कई तंजभरी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि केजरीवाल पहले बोलते थे – सब मिले हुए हैं जी… आज वो खुद सबसे मिलने के लिए व्याकुल हैं लेकिन कोई मिल ही नहीं रहा है।

वहीं इससे पहले उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा ने कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा नहीं किया और दिल्ली में कांग्रेस अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया, वहीं बंगाल में ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं कर रही हैं, लेकिन फिर भी विपक्षी दल कहते हैं कि वो एक साथ है।

Taranjeet

Taranjeet

A writer, poet, artist, anchor and journalist.