वैसे कहा जाता है कि अगर आपको बॉलीवुड में सही तरीके से कम करना है तो भाईजान यानी की सलमान खान से पंगा ना ही लें तो बेहतर है| इसीलिए कोई भी स्टार उनसे भिड़ता नहीं है और ना ही उनकी फिल्म के आसपास अपनी फिल्म रिलीज करता है लेकिन बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार अब सलमान से पंगा लेने के मूड में हैं| दरअसल सलमान खान के साथ ही अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है| इसके बारे में बोलते हुए अक्षय ने कहा की ये फिल्म इंडस्ट्री सबकी है|
ये है मामला–
दरअसल अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी एक बड़ा प्रोजेक्ट कही जा रही है| इसकी झलक भी हमे सिम्बा फिल्म के अंत में देखने को मिली थी| अब ये फिल्म ईद पर रिलीज होने जा रही है लेकिन ईद पर सलमान खान का हमेशा से कब्जा रहा है| ऐसे में सलमान और अक्षय का भिड़ना लाजमी है| अक्षय से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की मैंने सलमान से बिना पूछे ईद में फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है| अक्षय ने कहा की ये फिल्म इंडस्ट्री है और यहं सबका बने रहा ही जरूरी है| हालाँकि अभी तक सलमान खान ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है|
दोनों के भिड़ने पर क्या होगा–
ये बात साफ़ है की जब किन्ही दो सुपरस्टार्स की फ़िल्में एक ही समय पर रिलीज होती हैं तो एक को मात खाना पड़ता है| हम ये नजर शाहरुख़ खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ़ सरदार के समय देख चुके हैं| ऐसे में अगर अक्षय और सलमान एक ही दिन अपनी फिल्म रिलीज करते हैं तो किसी एक की कमाई पर असर पड़ने वाला है| फैन्स दोनों के खूब है और दोनों के चाहने वाले ही इनकी कोई फिल्म नहीं छोड़ते हैं लेकिन अब देखना है की आखिर किसकी जीत होती है|