Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

इस लड़के से शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर, जानिए कब और कहाँ

मुंबई: बॉलीवुड में आजकल शादियों का सीजन चला हुआ है| एक के बाद एक बड़े बड़े स्टार्स शादी के बंधन में बधते जा रहे हैं| बात चाहे अनुष्का शर्मा की हो या फिर दीपिका पादुकोण की हर एक अभिनेत्री शादी होकर सेटल हो गई है| ऐसे में अब कुछ अभिनेत्रियाँ इस साल शादी करने की कतार में हैं| इसमें सबसे पहला नम्बर आता है श्रद्धा कपूर का जिनकी फैन फालोविंग बहुत तगड़ी है| बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं|

इनसे होंगी शादी– श्रद्धा कपूर अपने फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से करने जा रही है| लम्बे समय से ये दोनों एक दूसरे को जानते हैं और डेट कर रहे हैं| रोहन और श्रद्धा को कई बार साथ भी देखा गया है| अब दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं| खबर है की श्रद्धा और रोहन के घरवालों ने भी इस बारे में एक दूसरे से बात कर ली है| बस अब तारीख आनी है लेकिन ये तो है की इस साल श्रद्धा शादी करने वाली हैं| हालाँकि इसका एलान नहीं हुआ है लेकिन खबरें तो ऐसी ही हैं की श्रद्धा कपूर इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं|

कई बड़ी फिल्मे हाथ में– बात अगर फिल्मों की करें तो श्रद्धा के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं| इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है साहो जो की बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास के साथ आ रही है| इसके अलवा वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे की शूटिंग भी कर रही हैं| तो वही रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में भी श्रद्धा काम कर रही हैं| बैडमिंटन स्टार सायन नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा काम कर रही थीं लेकिन उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी| अब ये फिल्म परिणीती चोपड़ा के हिस्से में है|

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.