TaazaTadka

इस लड़के से शादी करने जा रही हैं श्रद्धा कपूर, जानिए कब और कहाँ

मुंबई: बॉलीवुड में आजकल शादियों का सीजन चला हुआ है| एक के बाद एक बड़े बड़े स्टार्स शादी के बंधन में बधते जा रहे हैं| बात चाहे अनुष्का शर्मा की हो या फिर दीपिका पादुकोण की हर एक अभिनेत्री शादी होकर सेटल हो गई है| ऐसे में अब कुछ अभिनेत्रियाँ इस साल शादी करने की कतार में हैं| इसमें सबसे पहला नम्बर आता है श्रद्धा कपूर का जिनकी फैन फालोविंग बहुत तगड़ी है| बॉलीवुड के गलियारों से आ रही खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं|

इनसे होंगी शादी– श्रद्धा कपूर अपने फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से करने जा रही है| लम्बे समय से ये दोनों एक दूसरे को जानते हैं और डेट कर रहे हैं| रोहन और श्रद्धा को कई बार साथ भी देखा गया है| अब दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं| खबर है की श्रद्धा और रोहन के घरवालों ने भी इस बारे में एक दूसरे से बात कर ली है| बस अब तारीख आनी है लेकिन ये तो है की इस साल श्रद्धा शादी करने वाली हैं| हालाँकि इसका एलान नहीं हुआ है लेकिन खबरें तो ऐसी ही हैं की श्रद्धा कपूर इस साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं|

कई बड़ी फिल्मे हाथ में– बात अगर फिल्मों की करें तो श्रद्धा के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं| इसमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है साहो जो की बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास के साथ आ रही है| इसके अलवा वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे की शूटिंग भी कर रही हैं| तो वही रेमो डिसूजा की फिल्म स्ट्रीट डांसर में भी श्रद्धा काम कर रही हैं| बैडमिंटन स्टार सायन नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा काम कर रही थीं लेकिन उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी| अब ये फिल्म परिणीती चोपड़ा के हिस्से में है|