Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

“मोटी” कहने वाले ट्रोलर्स को सोनाक्षी सिन्हा ने कहा “भाड़ में जाओ” जानिये क्या हुआ

मुंबई:

बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स हैं जो आये दिन ट्रोल होते रहते हैं| अलग अलग स्टार्स को लेकर कुछ लिखते हैं और फिर जवाब देने पर बड़े स्टार्स से भिड़ जाते हैं| इसमें अक्सर सोनाक्षी सिन्हा का नाम आता है| सोनाक्षी सिन्हा अक्सर ट्रोल होती रहती हैं| अब उन्होंने साफ कह दिया है की ट्रोल करने वाले लोग भाड़ में जाएँ और इन्हें जो करना है वो करें|

ये हुआ वाकया

दरअसल ये बात है एक चैट शो की जहाँ पर सोनाक्षी ने सभी बातें कही| सोनाक्षी अक्सर अपने वजन और काम के साथ साथ लुक को लेकर ट्रोल होती रहती हैं| अब उन्होंने उन ट्रोल करने वाले लोगो को कहा है “मैंने अपने वजन को कम करने के लिए बेहिसाब मेहनत की है। लोग अभी इस बारे में आधा भी नहीं जानते हैं| दबंग से मैं और भी मोटी थी, मैं स्वस्थ नहीं थी| लेकिन दबंग के वक्त मैंने 30 किलो कम किया था| लेकिन लोग अभी भी मुझे ट्रोल करते हैं| अभी भी इस बारे में बात करते हैं, तो भाड़ में जाएं, मैं जैसी हूं वैसी ही रहूंगी, आपको देखना है आप देखो, आपको नहीं देखना है तो आप मत देखो”|

सोशल मीडिया पर भी बोली

एक चैट शो में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा की “मैं सोशल मीडिया में आने वाले मैसेजेस रोजाना पढ़ती हूँ और इसे एक मनोरंजन की तरह लेती हूँ| मुझे कोई मतलब नहीं है की ये लोग क्या कहते हैं और क्या करते हैं| इन्हें कोई जानता नहीं, कोई पहचानता नहीं और ना कभी ये फिल्म के सेट पर गए”|

आने वाली फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा की फ़िलहाल कलंक के प्रमोशन में व्यस्त है| बीते लम्बे समय से सोना की कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई है| एक के बाद एक फ्लॉप फ़िल्में देने के सोना के हाथ कलंक जैसी फिल्मे आई है| इस फिल्म से उन्हें बहुत अधिक उम्मीद है|

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.

More From Author