TaazaTadka

भारत की मशहूर स्वीट्स कुरकुरे जलेबी बनाने की सबसे आसान विधि

जलेबी हमारे भारत देश में बहुत मशहूर मिठाई हैं । चाहे कोई भी त्यौहार हो जलेबी तो परोसी ही जाती है। यह बच्चो से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है यह मिठाई। यह मैदा और चीनी के चासनी से बना बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है। कुरकुरे जलेबी को हम सब नास्ते में लेते है। खास कर शारदीयो और बरसात में अगर गरमा गरम कुरकुरे जलेबी मिल जाये तो क्या बात है।जलेबी सब उम्र के लोगो को पसंद है। जलेबी को रबड़ी, दही के साथ खाना बहुत पसंद किया जाता है। कुरकुरे जलेबी को हम घर में भी बड़ी आसानी से झटपट बना सकते हैं। आइये बताते है कैसे –

आवश्यक सामग्री:-

1 पाव मैदा,  200 ग्राम दही .  1 एनो  का पैकेट, 3 बड़ा कप तेल.

 चाशनी बनाने की सामग्री :-

1/2 चीनी,  छोटी इलाइची.

एक बर्तन में मैदा और दही डाल ले। अब उसे हल्का हल्का चमच से मिक्स करे। अब पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब उसमे एनो डालकर 5 मिनट के लिए ढक दें।अब बैटर बनकर तैयार हो गया।

बैटर बनकर तैयार

Read More :-सूजी के स्पंजी अप्पे बनाने की Homemade आसान विधि | South Indian Food

चाशनी बनाने के लिए एक पैन में धीमी आंच पर पानी गरम करें। चीनी डालें और पूरी घुलने तक मिलाएं। तार बनने तक चीनी के घोल को धीमी आंच पर चलते रहे। फिर इलायची डालें । इस तरह चाशनी बनकर तैयार हो गया।

कुरकुरे जलेबी

 अब एक पैन में तेल डाले। गैस का आंच मीडियम रखे। जिस पैकेट में दही था उसी में हम बैटर डालकर छोटा सा छेदा कर देंगे। अब कड़ाई में गोल गोल घूमते हुए जलेबी का आकर देखर जलेबी तलेंगे । तलने के बाद चाशनी में जलेबियो को डाल दें ।  हमारा कुरकुरे जलेबी बनकर तैयार हो गया।