TaazaTadka

थायराइड के मरीज को क्या नहीं करना चाहिए

थायराइड शरीर का एक प्रमुख एंडोक्राइन ग्लैड होता है ,जो तितली के आकार कहता है और गले में स्थित होता है। इसी में से थायराइड हार्मोन का स्राव होता है जोकि मानव शरीर के मेटाबोलिज्म कि दर को संतुलित करके रखता है |

इस समय भारत देश में हर दसवां व्यक्ति थायराइड का शिकार है। खास तौर पर महिलाओ में इस बीमारी के ज्यादा मामले बड़े है।

शोधकर्ताओं के अनुसार लोगो में जानकारी के आभाव में थायराइड अपना पैर ज्यादा पसार लिया है। थायराइड की वजह से अस्थमा, कोलेस्ट्रॉल, डिप्रेसन, डयबिटीज आदि की समस्या लोगो में बड़ी है।

डॉक्टरों की अगर सलाह माने तो ,कुछ खास चीज़ो से थायराइड बढ़ जाता है। इसलिए हमे उन चीज़ो को खाने से बचना चाहिए। आइये जानते है की हमे दैनिक जीवन में किन चीज़ो से बचाव या परहेज करना चाहिए :

1 .आयोडीन वाला खाना –

थायराइड ग्लैंड्स शरीर से आयोडीन लेकर थायराइड हार्मोन पैदा करते है, इसलिए आयोडीन की अधिकता वाले खाने से हमेशा के लिए दूरी बना ले। साथ ही सी फ़ूड और आयोडीन नमक को हमेसा के लिए टाटा कह दे।

2 .कैफीन –

यह सीधे थायराइड को नहीं बढ़ाता है, लेकिन उन परेशानियों को बड़ा देता है जो थायराइड की वजह से उत्पन होती है।

3 .रेड मीट –

रेड मीट से वेट काफी तेज से बढ़ता है, क्योकि रेड मीट में कोलेस्ट्रॉल और सेचुरेडेटेड फैट बहुत ज्यादा होता है। इसलिए थायराइड के मरीज को हमेसा के लिए इन चीज़ो से परहेज करना चाहिए।

4 . अल्कोहल से दूरी बनाये रखे –

स्वस्थ शरीर के लिए वैसे भी अल्कोहल नहीं लेना चाहिए। शराब ,बियर या कुछ और भी ऐसा लेने से जिसमे अल्कोहल मिला होता है, बचना चाहिए, क्योकि ये हमारे शरीर में एनर्जी लेवल को बड़ा देता है, जिससे ऐसे मरीजों को नींद में दिक्कत आती है।

5 . वनस्पति घी –

वनस्पति घी कोलेस्ट्रॉल को अत्यधिक मात्रा में बड़ा देता है ,जिससे यह किसी सामान्य व्यक्ति को भी मुश्किल में दाल सकता है। थायराइड के साथ -साथ वनस्पति घी दिल के मरीजों के लिए भी सही नहीं होता है। बाहर के खाना को हमेसा के लिए ना कह दे, क्योकि बाहर के खाने में वनस्पति घी का सबसे ज्यादा प्रयोग होता है।

इस प्रकार अगर छोटी -छोटी बातो का ध्यान रखा जाये तो थायराइड से बचा जा सकता है या इससे बढ़ने से रोका जा सकता है। क्योकि दवा से अच्छा है की हम ऐसी चीज़ो से बचे जो इनको बढ़ाते है। क्योकि हमेसा दवा पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए।  वैसे भी दवा के साइड इफ्फेक्ट भी ज्यादा होते है।