Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

एक बार जरूर ट्राय करे तिल मूंगफली की बर्फी की रेसिपी – By Prachiti Patwardhan

इस बार तिल मूंगफली की यह स्वादिष्ट बर्फी बना कर देखिये। और यह बर्फी बनाना बहुत ही आसान है,और सभी को यह बर्फी बहुत पसंद आएगी।
Food Recipe Taaza Tadka 30 April 2021
एक बार जरूर ट्राय करे तिल मूंगफली की बर्फी की रेसिपी - By Prachiti Patwardhan

तिल मूंगफली की बर्फी अक्सर मकर संक्रांति (खिचड़ी) के त्यौहार में बनाई जाने वाली मिठाई है। यह बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। वैसे तो मकर-संक्रांति पर तिल के लड्डू ज्यादा बनाये जाते है। हालाँकि आप भी हर साल तिल के लड्डू तो बनाते ही होंगे। तो क्यों ना इस बार तिल मूंगफली की यह स्वादिष्ट बर्फी बना कर देखिये। और यह बर्फी बनाना बहुत ही आसान है,और सभी को यह बर्फी बहुत पसंद आएगी।

 सामग्री :

भुनी हुई मूंगफली का पाउडर
भुनी हुई सफेद तिल का पाउडर
गुड़
घी
कद्दूकस सूखा नारियल
पानी

तिल मूंगफली की बर्फी बनाने की विधि :

  • बर्तन में थोड़ा गुड़ डालकर उसमें थोड़ा सा पानी डालकर गैस पर मंद आंच पर पकाएं I लगातार चलाते रहें I
  • गुड़ पतला होने पर जब उसमें से बुलबुले आने लगे तो नीचे उतार कर उसमें भुनी मूंगफली का चूरा व भुने सफेद तिल का चूरा बराबर अनुपात में मिलाएं I
  • मिक्स हो जाने पर थाली में थोड़ा सा घी लगाकर उस पर फैलाएं I उस मिश्रण पर कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल फैलाए व बर्फी के रूप में काट लें I लीजिये स्वादिष्ट बर्फी तैयार है I
  • ये बर्फी ठंड के मौसम मै काफ़ि फयेदेमंद होती है क्योकि सफेद तील और गुड ठंड मै खाना ज्यादा अच्छा होता है।

Written  By Prachiti Patwardhan