Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

TIME मैगजीन ने की मोदी और उनके पांच साल के कार्यो की बेइज्जती, बताया “डिवाइडर इन चीफ”

नई दिल्ली:

दुनियाभर में मोदी ने भारत का डंका बजा दिया, ऐसा कहने वालो दिल उस समय दुःख सकता है जब वो दुनिया कि सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम का फ्रंट पेज देखेगे वो भी मई महीने वाला| इसमें पीएम मोदी को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी गई हैं जो की चुनावों को प्रभावित कर सकती हैं| टाइम ने मई के अंक में मोदी को “डिवाइडर इन चीफ” बताया है| अर्थात बांटकर शासन करने वाला|

लिखे ऐसे शब्द:

पीएम मोदी इस मैगजीन के फ्रंट में हैं| मैगजीन ने कवर पेज पर मोदी के कैरीकेचर के साथ शीर्षक दिया है ‘इंडियाज़ डिवाइडर इन चीफ’ यानि भारत को बांटने वाला प्रमुख बताया गया है| टाइम पत्रिका के एशिया एडिशन ने लोकसभा चुनाव 2019 और पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज पर लीड स्टोरी की है| मैगनीज ने सवाल पूछा है कि, क्या दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मोदी सरकार के पांच साल और झेलने होंगे?| इस हेडलाइन को देने वाले पत्रकार का नाम आतिश तसीर है| इसके अलावा मोदी की पॉपुलैरिटी को लेकर भी इसमें बहुत सारी बातें लिखी हैं| लिखा है कि महान लोकतन्त्रो का लोकप्रियतावाद की तरफ झुकाव, भारत दुनिया में पहला ऐसा लोकतंत्र होगा| ऐसा लिखने के बाद मैगजीन में तुर्की,अमेरिका और बाकी देशो का भी उदाहरण दिया गया है|

 

मोदी ने खराब किया माहौल:

मैगजीन ने मोदी के पांच सालो के कामो का हिसाब किताब किया है| इसमें नेहरु और मोदी कि तुलना भी की गई है| जिसमे लिखा है कि “जवाहर लाल नेहरू ने देश में सभी को बराबरी का हक देते हुए कहा कि यहां हर धर्म के लोगों के लिए जगह होगी| नेहरू सेक्युलर विचारधारा के थे, लेकिन पीएम मोदी ने इन पांच सालों में सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश की है| नरेंद्र मोदी ने हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए कोई इच्छाशक्ति नहीं दिखाई है|

 

जाहिर है कि लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम को लेकर ऐसी बातें लिखने से चुनावों में प्रभाव तो पड़ने वाला है| इसके अलावा इसमें ये भी दिख रहा है की विदेशो में मोदी को लेकर क्या सोच है|

Ambresh Dwivedi

Ambresh Dwivedi

एक इंजीनियरिंग का लड़का जिसने वही करना शुरू किया जिसमे उसका मन लगता था. कुछ ऐसी कहानियां लिखना जिसे पढने के बाद हर एक पाठक उस जगह खुद को महसूस करने लगे. कभी-कभी ट्रोल करने का मन करता है. बाकी आप पढ़ेंगे तो खुद जानेंगे.

More From Author