Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

ऑरेंज फ्लेवर्ड रबड़ी ड्राईफ्रूट्स के साथ | Traditional Milk Sweet Recipe by Rachna Anshuman

ये डिश बनाने में जितना आसान, खाने में उससे ज्यादा लज़ीज है। तो आइये सीखते हैं, ऑरेंज रबड़ी | संतरे की रबड़ी (Orange Rabri) को बनाने का आसान सा तरीका।
Food Recipe Taaza Tadka 26 April 2021
ऑरेंज फ्लेवर्ड रबड़ी ड्राईफ्रूट्स के साथ Traditional Milk Sweet Recipe by Rachna Anshuman

आमतौर पर उत्तर भारत में बनाया और खाया जाने वाला रबड़ी डिश दूध की मिठाइयों का एक तरह से राजा है। जिसको अपनी पसंद के अनुसार ठंडा या गर्म सर्व किया जाता है। आज यहाँ हम, रबड़ी के ही एक नए अवतार को देखेंगे संतरे के साथ। ये डिश बनाने में जितना आसान, खाने में उससे ज्यादा लज़ीज है। तो आइये सीखते हैं, संतरा रबड़ी (Orange Rabri) को बनाने का आसान सा तरीका –

ऑरेंज रबडी की सामग्री :

सर्विंग 2
समय 45 मि०

2 संतरे

1 लीटर फूल क्रीम दूध

1 चम्मच चीनी

1 चुटकी केसर

आवश्यकतानुसार बारीक कटे पिस्ता

आवश्यकतानुसार बारीक कटे बादाम

आवश्यकतानुसार संतरे (गारिनिशिंग के लिए)

ऑरेंज रबडी बनाने की विधि :

  • सबसे पहले हम दूध को उबालेंगे, दूध को धीमी आंच पर हाफ हो जाने तक पकाएं इसमे 1 चम्मच चीनी डालें जब दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा हो जाये तो फ्लेम बन्द कर दें केसर के कुछ धागे रबडी में डालें।
  • अब एक बाउल में हम ऑरेंज का पल्प निकलेंगे मैं यहां सर्विंग के लिए ऑरेंज के साचें का यूज़ कर रही हूं इसलिये ऊपर से सन्तरे को ऊपरी भाग से गोल में काटें पल्प को आराम से चम्मच की सहायता से निकालें।
  • अब ऑरेंज जूस को हम 5 min धीमी आंच पर पकाएंगे गाढ़ा होने पर फ्लेम बन्द कर देंगे।
    रबड़ी और ऑरेंज जूस को हम ठंडा होने देंगे ठण्डा होने पर जूस को रबडी में मिलाएंगे ।
  • अब इसे ऑरेंज के सांचे में सर्व करेंगे रबडी के ऊपर डॉयफ्रूट्स और केसर से गार्निश करें अब इसे तुरंत या फिर फ्रिज में ठंडा करके सर्व करें।

Written By Rachna Anshuman Dubey