Headline

सियाचिन ग्लेशियर को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। एक ओर भारत की सेना तो दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना यहां हमेशा आंख गड़ाए बैठी हुई नजर आ जाती है।

TaazaTadka

एक 17 साल की लड़की ने अपनी माँ के साथ ये किया जो कोई सोच भी नहीं सकता

17 साल की लड़की ने अपनी मां के साथ वो किया जो शायद ही कोई सोचे भी। लड़की ने रात के 1 बजे अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और उसने अपनी माँ की जान ले ली।
Information Komal Yadav 29 July 2021
एक 17 साल की लड़की ने अपनी माँ के साथ ये किया जो कोई सोच भी नहीं सकता

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आये दिन ऐसी खबरे आती रहती है, एक 17 साल की लड़की ने अपनी मां के साथ वो किया जो शायद ही कोई बच्चा अपनी माँ के साथ करने की सोचे भी। लड़की ने रात के करीबन एक बजे अपने Boyfriend (प्रेमी) को अपने घर बुलाया और उसके ही जरिये उसने अपनी माँ की जान ले ली।

वैसे तो ये बात सुनकर किसी को यकीन नहीं होगा पर हां ये सह है कि एक बेटी ने ही अपनी माँ की जान ले ली। जब लड़की की माँ को मारा गया तब वो सो रही थीं।उनकी मौत सर पर चोट लगने की वजह से हुई थी और ये चोट उन्हें ईंटें मारी गई थी। लेकिन  Police  ने कुछ ही दिन में लड़की को और उसके आशिक को पकड़ लिया और ये पता लगाया गया की उन दोनों ने ऐसा क्यों किया।

Read more : रेप करके की लड़की से शादी और फिर घुमाने के बहाने पहाड़ी से खाई में फेंक दिया

ये मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है, यहाँ रहने वाले एक आदमी की 17 साल की बेटी का अफेयर (प्रेम) हो गया था और वो और उसका आशिक अक्सर एकदूसरे से मिलते भी थे, और दोनों फ़ोन पर भी बात करते थे। हालाँकि यह बात उनके घरवालों को पसंद नहीं थी। जिसके चलते माँ-बाप ने अपनी बेटी पर घर से आने जाने या फ़ोन पर बात करने तक से पाबंदियां लगाने की कोशिश की थी। हालाँकि इन सब चीजों के चलते लड़की दिल में अपने माँ- बाप को नफरत पैदा होने लगी।

फिर उस लड़की ने वो किया जो सायद ही कोई कर पाए। उसने एक दिन रात में करीब 1 बजे के आसपास अपने प्रेमी को अपने घर बुलाया। उस वक्त उस लड़की के पिता घर में नहीं थे, और उसकी माँ घर में सो रही थीं। तभी उस लड़की ने प्रेमी से अपनी माँ को मरने के लिए कहा। उसके प्रेमी ने उस मासूम माँ के सर पर ईंट से वार किया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हाँकि ये करके लड़की का प्रेमी वहां से फरार हो गया।

और इसके बाद लड़की ने खुद अपने पिता को फ़ोन किया और कहा कि माँ की लाश आँगन में पड़ी है। लड़की के पिता ने तुरंत ही पुलिस को बुलाया। और पुलिस कई दिन तक इस केस में उलझी रही, लेकिन पुलिस ने ये कर दिखाया पुलिस ने लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। और तब पुलिस को शक हुआ , पुलिस ने तुरंत लड़की को गिरफ्तार किया और फिर लड़के से भी पूछताछ की। इसके बाद दोनों ज्यादा देर चुप नहीं रह पाए और घटना का खुलासा कर दिया। लड़की ने बताया कि माँ मिलने से रोका करती थीं। वहीं, लड़के ने बताया कि गर्लफ्रेंड की माँ ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी।

Komal Yadav

Komal Yadav

A Writer, Poet and Commerce Student