TaazaTadka

यूपी की 8 महत्वपूर्ण सीटें जहाँ कांग्रेस ने खुद “वोट-कटुआ” बन बीजेपी को दिलाया जीत

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के परिणाम में यूपी हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रखता आया है| कहते हैं जो यूपी जीतता है वो देश जीत लेता है| ऐसा करने की तैयारी में थे सपा और बसपा और इसके लिए यूपी में महागठबंधन भी बनाया गया| लेकिन कांग्रेस ने बीच में आकर खेल बिगाड़ा और बहुत सारी सीटों पर महज कांग्रेस “वोट-कटुआ” साबित हो गई| इन आठ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को गठबंधन प्रत्याशी की हार वाले मार्जिन से थोड़े अधिक वोट मिले हैं| अगर कांग्रेस इन सीटों पर समर्थन देती तो परिदृश्य कुछ और होता|

कांग्रेस को वोट कटुवा बनाने वाली यूपी की सीटें-
कांग्रेस ने सिर्फ वोट काटे-

मायावती शुरू से ही कांग्रेस के ऊपर आरोप लगाती आ रही हैं कि वो महज बीजेपी की मदद करने के लिए चुनाव लड़ रही है| ये बात सही है कि अगर महागठबंधन में कांग्रेस शामिल होती और इन सीटों पर तीनो मिलकर चुनाव लड़ते तो आठ सीटें इनके खाते में जा सकती थीं|