TaazaTadka

Watch Sanjay Mishra Movies Online| 100+Art Movies| Comedy Web series

भारतीय सिनेमा में संजय मिश्रा एक जाना-पहचाना नाम हैं। National School of Drama के वे पूर्व छात्र भी रह चुके हैं। ‘ओह डार्लिंग ये है इंडिया’ नामक फिल्म से 1995 में अपना फिल्मी करियर इन्होंने शुरू किया था। ये एक मंझे हुए अभिनेता हैं। कई गंभीर सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों में इन्होंने काम किया है। इन्हें कॉमेडी फिल्मों में भी काम करते हुए देखा गया है। ये जिस भी किरदार को निभाते हैं, उसे पर्दे पर एकदम जीवंत कर देते हैं। Sanjay Mishra की Movies लिस्ट बहुत बड़ी है, हालांकि वेब सीरीज में भी संजय मिश्रा काम कर चुके हैं।
बहुत सी इनकी फिल्में काफी अच्छी रहीं, लेकिन वे ज्यादा चली नहीं। इसकी वजह शायद बॉलीवुड के दर्शकों को केवल मसाले वाली फिल्मों का पसंद आना हो। टीवी सीरियल में भी मिश्रा काम कर चुके हैं। सबसे अधिक पहचान संजय मिश्रा को ‘बंटी और बबली’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी फिल्मों से मिली थी। एक नजर डालते हैं संजय मिश्रा की फिल्मों पर।

Best Sanjay Mishra Movies List

मसान 

यह फिल्म नीरज घायवान के निर्देशन में बनी थी। ऋचा चड्ढा, संजय मिश्रा, विकी कौशल और पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में गंगा के किनारे रहने वाले चार लोगों द्वारा झेले जा रहे भेदभाव को दिखाया गया था। जाति व्यवस्था की समस्या भी इसमें देखने को मिली थी। साथ ही चारों की व्यक्तिगत जिंदगी की उलझनों को भी दिखाया गया था। 
Watch Masan Full Movie online Free

दिल से 

यह फिल्म मणि रत्नम के निर्देशन में बनी थी। शाहरुख खान, मनीषा कोइराला, प्रीति जिंटा और रघुवीर यादव इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में एक रेडियो ब्रॉडकास्टर एक रहस्यमयी लड़की के प्यार में गिरफ्तार हो गया था। इसकी वजह से फिल्म में भावनाओं और इच्छाओं की तरंगें हिलोरे लेती हुईं दिखी थीं। 
Watch  dil se Full Movie online Free

दिलवाले 

यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी। शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में दो लवर्स के भाई-बहन की प्रेम कहानी देखने के लिए मिली थी। दोनों बीत चुके कल से एकदम अनजान थे। इसकी वजह से फिल्म में खूब ड्रामा देखने के लिए मिलता है। 
Watch  Dilwalea Full Movie online Free

सत्या 

यह फिल्म राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी थी। जेडी चक्रवर्ती, मनोज बाजपेई, उर्मिला मातोंडकर और परेश रावल इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में एक निर्दोष आदमी पर आरोप लगते हैं। उसे सजा हो जाती है। वह अंडरवर्ल्ड का हिस्सा बन जाता है। इसके बाद अपनी जिंदगी तबाह करने वालों से वह बदला लेता है। 
Watch  Satya Full Movie online Free

ऐ दिल है मुश्किल 

यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी थी। रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म प्यार के अनुभव को दिखाती है। यह दिखाती है कि प्यार हमें कैसे बदल देता है। दो कैरेक्टर्स अलिझी और अयान के इर्दगिर्द ही इसकी कहानी घूमती है। 

Watch Ae Dil Hai Mushkil  Full Movie online Free

न्यूटन 

यह फिल्म अमित मसूरकर के निर्देशन में बनी थी। राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अंजलि पाटिल और रघुवीर यादव इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में एक सरकारी क्लार्क चुनाव कराने जंगली इलाके में जाता है। हमले के डर और सुरक्षा बलों से सहयोग न मिलने पर भी वह पारदर्शी चुनाव कराता है। 
Watch  Newton Full Movie online Free

बहुत हुआ सम्मान 

यह फिल्म आशीष आर शुक्ला के निर्देशन में बनी थी। संजय मिश्रा और राम कपूर इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी कोहिनूर के इर्दगिर्द घूमती है। एक बड़े घोटाले की यह कहानी है। 
Watch  Bahut Hua Sammaan Full Movie online Free

गोलमाल अगेन 

यह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी। अजय देवगन, तब्बू, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में आत्मा से गैंग का सामना होता है। जमुनादास अनाथालय का सच ये पता करते हैं, जहां ये पले-बढ़े थे। 
Watch  Golmaal Again  Full Movie online Free

गुरु 

यह फिल्म मणि रत्नम के निर्देशन में बनी थी। मिथुन चक्रवर्ती, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में गांव के रहने वाला गुरुकांत देसाई 1958 में बॉम्बे पहुंचता हैं। यहां वह सड़क छाप से गुरु बन जाता है। भारतीय इतिहास का वह सबसे बड़ा बिजनेसमैन बन जाता है।
Watch Guru Full Movie online Free

यारा

तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में यह फिल्में बनी थी। फिल्म में विद्युत जामवाल, अमित साध और मोहम्मद अली शेख प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में 4 पूर्व क्रिमिनल्स कई वर्षों के बाद मिलते हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार एक दोस्त को वे बचाने के लिए निकलते हैं।
Watch  Yara Full Movie online Free

बागी

यह फिल्म शबीर खान के निर्देशन में बनी थी। श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में दिखे थे। फिल्म में एक मार्शल आर्ट्स का स्टूडेंट अपने मास्टर की मौत का बदला लेता है।
Watch  Baaghi Full Movie online Free

जॉली एलएलबी

यह फिल्म सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी थी। अरशद वारसी, अमृता राव, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में एक वकील को नाम और शोहरत कमानी होती है। इसके लिए वह एक हिट एंड रन केस को लेकर जनहित याचिका फाइल करता है। इसके बाद उसे पता चलता है कि वकील बनना क्या होता है।
Watch  Jolly LLB Full Movie online Free

जॉली एलएलबी 2

इस फिल्म का भी निर्देशन सुभाष कपूर ने ही किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में दिखे थे। फिल्म में जॉली नाम का एक वकील नजर आता है। वह अपने करियर का सबसे गंभीर केस लड़ता है।
Watch  Jolly LLB 2 Full Movie online Free

सीआईडी

यह टीवी का एक लोकप्रिय शो रहा है, जिसमें दिनेश फड़नीस, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव और शिवाजी सतम प्रमुख भूमिकाओं में दिखे हैं। शो में एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत की जोड़ी दिखती है, जो सीआईडी के लिए काम करती है। ये लोग अलग-अलग अपराधिक मामलों को फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर सोलंकी की मदद से सुलझाते हैं।
Watch  CID Full Movie online Free

दम लगा के हईशा

यह फिल्म शरत कटारिया के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, भूमि पेडणेकर, संजय मिश्रा और सीमा भार्गव प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में प्रेम और उसकी मोटी पत्नी संध्या को पूरी जिंदगी साथ में गुजारनी होती है। फिल्म दिखाती है कि अरेंज मैरिज सही मैच होता है या नहीं।
Watch  Dum Laga Ke Haisha Full Movie online Free

आंखों देखी

यह फिल्म रजत कपूर के निर्देशन में बनी थी  फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा भार्गव और रजत कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में दिल्ली के रहने वाले एक आदमी की कहानी देखने के लिए मिली है। वह आंखों देखी पर यकीन करने लगता है। हालांकि, इसकी वजह से वह जीवन में बड़ी ही कठिन परिस्थितियों में घिर जाता है।
Watch  Aankhon dekhi  Full Movie online Free

हर किसी के हिस्से: कामयाब

हार्दिक मेहता के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। संजय मिश्रा, सारिका सिंह, दीपक डोबरियाल और इशा तलवार फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में बॉलीवुड के एक अभिनेता की कहानी देखने को मिली है। रिटायर होने के बाद उसे एहसास होता है कि वह एक अलग रिकॉर्ड बनाने वाला था। ऐसे में वह फिर से काम पर लौट जाता है।
Watch Har Kisse Ke Hisse: Kaamyaab Full Movie online Free

प्रेम रतन धन पायो

सूरज बडजात्या के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। सलमान खान, सोनम कपूर और नील नितिन मुकेश इसमें प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में ताजपोशी से 4 दिन पहले एक राजकुमार अपनी हत्या से बच जाता है। उसकी जगह उसका हमशक्ल ले लेता है।
Watch  Prem ratan dhan payo Full Movie online Free

जबरिया जोड़ी

यह फिल्म प्रशांत सिंह के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं। फिल्म में दहेज देने से बचने के की कहानी है। ठग दूल्हे की किडनैपिंग में मदद करते हैं।
Watch  jabariya jodi  Full Movie online Free

वेलकम

अनीस बज्मी के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में एक खूबसूरत लड़की के प्यार में एक लड़का पड़ जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि उसके भाई गैंगस्टर्स हैं।
Watch  Welcome Full Movie online Free

बंटी और बबली

शाद अली के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन और किरण जुनेजा फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थीं। फिल्म में छोटे से शहर में रहने वाले बंटी और बबली की रोचक कहानी देखने के लिए मिली है।
Watch  Bunty aur Babli Full Movie online Free

गोलमाल 3

फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी थी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अजय देवगन, करीना कपूर और तुषार कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। फिल्म में कई वर्षों के बाद गोवा में प्रीतम अपनी लव गीता से मिलता है। वे शादी करना चाहते हैं। हालांकि, इन दोनों के बच्चों की वजह से इनकी शादी में टेंशन हो जाती है।
Watch  golmaal 3 Full Movie online Free

टोटल धमाल

इंद्र कुमार के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और रितेश देशमुख की इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएं थीं। फिल्म में कुछ लोगों को छिपे हुए खजाने का पता चल जाता है। इनके बीच इसे पाने की होड़ लगती है।
Watch  Total Dhamaal Full Movie online Free

ग्रेट ग्रैंड मस्ती

इंद्र कुमार के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। उर्वशी रौतेला, रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में अमर, मीत और प्रेम नाम के तीन लड़कों की कहानी है। ये रागिनी नाम की एक लड़की का ख्वाब देखते हैं। बाद में यह इनके लिए डरावना सपना साबित होती है।
Watch  Great Grand Masti Full Movie online Free

गोलमाल: फन अनलिमिटेड

रोहित शेट्टी के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अरशद वारसी, अजय देवगन, शर्मन जोशी और तुषार कपूर फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में 4 दोस्त एक बंगले में शरण लेते हैं। इस बंगले के मालिक नेत्रहीन कपल होते हैं।
Watch  Golmaal fun unlimited   Full Movie online Free

किक

यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनी थी। सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रणदीप हुड्डा फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें एक चोर की कहानी देखने के लिए मिलती है। एक पुलिस ऑफिसर भी इसे पकड़ने की फिराक में रहता है।
Watch kick Full Movie online Free

भूतनाथ रिटर्न्स

नितेश तिवारी के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें एक भूत दुनिया में खुद को साबित करने के लिए लौट जाता है। हालांकि, धरती पर अपने देश के लिए उसके पास करने को बहुत कुछ होता है।
Watch  Bhootnath Returns Full Movie online Free

गोलमाल रिटर्न्स

रोहित शेट्टी के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अजय देवगन, करीना कपूर, अरशद वारसी और तुषार कपूर फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें अपनी पत्नी और एक पुलिस इंस्पेक्टर के बीच में एक आदमी पिसता रहता है।
Watch  Golmaal Returns Full Movie online Free

आधार

सुमन घोष के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। विनीत कुमार सिंह, सौरभ शुक्ला, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। यह फिल्म फरसुआ नाम के एक गांव के इर्द-गिर्द घूमती है। सबसे पहले आधार कार्ड यहीं बना था।
Watch  Aadhaar Full Movie online Free

डेल्ही सफारी

निखिल आडवाणी के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। गोविंदा, उर्मिला मातोंडकर, अक्षय खन्ना, बोमन ईरानी और संजय मिश्रा की इसमें आवाज थी। इस एनिमेशन फिल्म में जानवरों का एक समूह दिल्ली जाने की योजना बनाता है। संसद से वह पूछना चाहता है कि उनका आवास जंगल खत्म होने के कगार पर क्यों है।
Watch  Delhi Safari  Full Movie online Free

फटा पोस्टर निकला हीरो

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। इसमें शाहिद कपूर, इलियाना डिक्रूज और पद्मिनी कोल्हापुरी प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में विश्वास राव को उसकी मां पाल-पोस कर बड़ा करती है। वह चाहती है कि विश्वास पुलिस ऑफिसर बने, लेकिन वह एक एक्टर बनना चाहता है।
Watch  Phata poster Nikla Hero Full Movie online Free

बांके की क्रेजी बारात

अयाज खान के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। राजपाल यादव और तिया बाजपेई फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थीं। यह एक सिचुएशनल कॉमेडी मूवी थी। दर्शकों को इसने हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया था।
Watch Baankey ki Crazy Baraat Full Movie online Free

साथिया

शाद अली के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। विवेक ओबरॉय, रानी मुखर्जी, शाहरुख खान और तब्बू फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थीं। फिल्म में शादी के बाद कपल अपने घर को खुशियों से भर देना चाहते हैं। हालांकि, यह केवल कहानी की शुरुआत भर है।
Watch  Saathiya Full Movie online Free

बादशाहो

मिलन लूथरिया के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अजय देवगन के साथ फिल्म में इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थीं। फिल्म में एक भारतीय रानी अपने बॉडीगार्ड को एक आदेश देती है। वह 1975 इमरजेंसी के वक्त भारत सरकार द्वारा उससे लिए गए सोने को वापस चुरा लाने के लिए कहती है।
Watch Baadshaho Full Movie online Free

टशन

विजय कृष्ण आचार्य के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर और अनिल कपूर फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में देखने को मिलता है कि दो भाई एक-दूसरे से नफरत करते हैं। इन दोनों को साथ में एक काम करने के लिए दे दिया जाता है। फिर जो होता है, वह देखने लायक है।
Watch  Tashan Full Movie online Free

जोकर

सुशील कुंदर के निर्देशन में यह फिल्म बनी थी। अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, श्रेयस तलपड़े और मनीषा लांबा इसमें प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें एलियन से संवाद स्थापित करने के एक प्रोजेक्ट पर एक साइंटिस्ट काम करता है। इसके लिए वह पागलपुर पहुंच जाता है। यहां के लोगों की समस्याओं को भी वह सुलझाने का काम करता है।
Watch  Joker Full Movie online Free

कड़वी हवा

इस फिल्म का निर्देशन नील माधब पंडा ने किया था। संजय मिश्रा और रणवीर शौरी फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म में एक किसान और एक बैंक रिकवरी एजेंट की कहानी देखने के लिए मिली है। इनकी जिंदगी जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होती है। अपने परिवार के लिए दोनों कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार होते हैं।
Watch  kadvi hawa Full Movie online Free
इस तरह से संजय मिश्रा ने ढेरों फिल्मों, वेब सीरीज और टीवी शो में काम किया है। इन सभी में उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। हर किरदार में संजय मिश्रा बहुत ही पसंद किए गए हैं। संजय मिश्रा की प्रतिभा बाकी कलाकारों को भी प्रेरित करती है।