TaazaTadka

अयोध्या की विवादित जमीन में सवा सौ सालों में कब क्या हुआ? जानें इन 15 प्वाइंट में

अयोध्या की विवादित जमीन 100 सालों से विवाद का कारण बनी हुई है। इस जमीन का विवाद कई बार दंगों में भी बदला है। अब तक कई हजार लोग इस जमीन विवाद की वजह से मारे गए हैं। अयोध्या की विवादित जमीन ने भारत में धर्म की राजनीति का एक बड़ा महत्वपूर्ण बीज बोया था। अयोध्या के विवाद ने कई नेताओं को अर्श पर पहुंचाया तो कईयो को फर्श पर भी ला दिया। लोग जेल गए, दंगों की आग में झुलसें, कोर्ट से लेकर संसद तक, ये एक ऐसा मुद्दा रहा है जिस पर हमेशा ही निगाहें टिकी रहती है।

कुछ लोगों ने मंदिर का पक्ष लिया तो कुछ ने मस्जिद ने तो कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने कहा कि न मंदिर बनाओ न मस्जिद कोई स्कूल, यूनिवर्सिटी, अस्पताल बना दो। लेकिन हमारे नेता इसके लिए राजी नहीं होंगे क्योंकि इससे राजनीति का मुद्दा खत्म होगा। अयोध्या के विवाद पर हर पार्टी ने जमकर राजनीति की है। इस विवाद की असल जड़ क्या थी, कहां से ये मामला उपजा और 100 सालों में अयोध्या की विवादित जमीन पर क्या क्या हुआ? इस आर्टिकल में हम आपको यही बताएंगे।