TaazaTadka

राज कुंद्रा ने अपनी पहली पत्नी को क्यों छोड़ा था जानिए इसकी वजह

राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन इन्हें लोग इतना नहीं पहचानते थे जितना अब पहचाना जाता है। दरअसल शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद से ही लोगों ने इनके बारे में जानना शुरू किया हैं। ऐसी खबर आयी है की मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड और शहर के नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने का कारण ये बताया की वो अश्लील फिल्म बनाते थे। राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि राज के खिलाफ उनके पास पूरे सबूत है, जिस वजह से उनका बच पाना काफी मुश्किल है।

शॉल बेचने से की बिजनेस की शुरुआत

राज के पिता लंदन में बस कंडक्टर थे और मां एक शॉप में काम करती थी। उनके पिता ने एक छोटा बिजनेस शुरू किया। राज कुंद्रा जब 18 साल के थे तब वो लंदन से दुबई चले गए और फिर वहां से नेपाल। वहां से उन्होंने पश्मीना शॉल का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने नेपाल और जम्मू-कश्मीर की पश्मीना शॉल ब्रिटेन के बड़े फैशन हाउस में बेचना शुरू किया। इससे ही ये इनकी पहचान बड़े बड़े बिज़नेसमेन में होने लगी।

2003 में राज कुंद्रा ने की थी पहली शादी

दरअसल शिल्पा शेट्टी राज की दूसरी पत्नी हैं। राज की पहली पत्नी कविता कुंद्रा है जिनसे राज की 2003 में पहली शादी की थी। लेकिन ये शादी ज्यादा टिक नहीं पायी और दोनों ने 2006 में तलाख ले लिया। इसके बाद राज ने शिल्पा शेट्टी से साल 2009 में दूसरी शादी कर ली। कविता ये आरोप लगाती है कि शिल्पा शेट्टी की वजह से उनकी लाइफ खराब हुई है उन्ही की ही वजह से राज ने उनसे तलाख लिया है।

कविता से इसलिए हुआ तलाख

राज अपनी पहली पत्नी के आरोपों को गलत बताते हैं कि कविता का राज की बहन के पति के साथ अफेयर चल रहा था। और यही उनकी शादी टूटने की वजह बनी। अब राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के दो बच्चे भी हैं। राज कुंद्रा दुनियाभर की 10 बड़ी कंपनियों में अपनी पार्टनरशिप रखते हैं। आज उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। वे वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Vian Industries Limited) के मालिक हैं। ये नाम उन्होंने अपने बेटे के नाम पर रखा है।