Site icon Taaza Tadka

करण हुए बिपाशा से परेशान, जल्द ले सकते हैं तलाक

हालात देख के बरबस ही याद आ जाता है कि, करण सिंह ग्रोवर पहले से ही २ पत्नियों से तलाक ले चुके हैं

बॉलीवुड की सुपर हॉट जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु जिसने बीते साल चाट मांगनी पट ब्याह करके अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया था , वो हालांकि अपने प्यार का इज़हार करने से कभी भी चूकते नही हैं न ही आम जनता के बीच वो अपने प्यार का शो-ऑफ करने से कतराते हैं |

किन्तु बीते रात जो हुआ उसे सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे| जी हाँ , कल एक कैफ़े से बाहर आते समय करण का हाथ थामे उनकी पत्नी बिपाशा को करण की अटपटी हरकतों का सामना करना पड़ा| असल में बिपाशा ने करण का हाथ पकड़ा था जिसको करण झटके से छुटाते हुए आगे बढ़ गए |

आपको बता दे की असल माजरा यहीं नही ख़त्म नहीं हुआ है बल्कि सच तो ये है की करण बिपाशा जिनकी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुए अब उनकी जिंदगी में आये दिन आ रहे तूफ़ान की ख़बरें आ रही हैं | यदि सूत्रों की माने तो करण और बिपाशा की शादीशुदा जिंदगी अभी सही नही चल रही है | इन दोनों के जानने वालों का कहना है की इन सबके पीछे जो वजह है वो ये है कि बिपाशा करण से बहुत ज्यादा चिपकाउ तरीके से पेश आती हैं |

जी हाँ , करण के दोस्तों का कहना है कि , भाभी बिपाशा कभी भी करण को अकेले कही भी नही जाने देती हैं , यही नहीं जब कभी भी वो दोस्तों के साथ किसी आउटिंग डेट की प्लानिंग करते हैं बिपाशा खुद भी वहां जाती हैं | इतना ही नहीं बिपाशा २ बार करण के दोस्त को कॉल करके क्रॉस चेकिंग भी की हैं | इन सबसे उबे हुए करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के बीच आजकल आम तौर पर हर झगडे हो रहे हैं |

लेकिन कल करण सिंह का बर्ताव सरेआम देखने पर काफी सारे सच सामने भी आ गए | हम तो दुआ करेंगे की इनदोनो के रिश्ते सही सलामत हो जाएँ और जल्द से जल्द इनकी प्रोब्लेम्स ख़त्म हो जाए लेकिन इनके रिश्ते की इतनी जल्दी ये हालात देख के बरबस ही याद आ जाता है कि, करण सिंह ग्रोवर पहले से ही २ पत्नियों से तलाक ले चुके हैं| और ये दोनों ही रिश्ते बहुत काम समय के लिए थे|