करोड़ों रूपये के इस धोखाधड़ी में महेंद्र सिंह धोनी कि पत्नी साक्षी सिंह के साथ अन्य चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है|
महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की शादीशुदा जिंदगी अच्छी खासी चल रही ही थी और अभी अपनी फिल्म महेंद्र सिंह धोनी के सफलता का जश्न भी ठीक से नही मना था कि निरवाना कंट्री के निवासी डेनिज़ अरोड़ा ने साक्षी सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है|
करोड़ों रूपये के इस धोखाधड़ी में महेंद्र सिंह धोनी कि पत्नी साक्षी सिंह के साथ अन्य चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है| मामला कंपनी में शेयर खरीदने के एग्रीमेंट होने के बाद पूरी राशि नही देने से जुड़ा है|
जानकारी के मुताबिक़ जिम चलाने वाली कंपनी स्पोर्ट्स फिटवेल प्राइवेट लिमिटेड दी री टी एम एस टी अल्मोड़ प्राइवेट लिमिटेड का शेयर है , इस कंपनी में महेंद्र सिंह धोनी कि पत्नी के अलावा , अरुण पांडेय, शुभावती पांडेय एवं प्रतिमा पांडेय निर्देशक हैं| ख़बरों कि माने तो इस कंपनी ने अरोड़ा के शेयर्स खरीदने का समझौता कर लिया था , जो कि लगभग ११ करोड़ का समझौता था| जबकि डेनिज़ अरोड़ा का आरोप है कि उन्हें केवल २ करोड़ २५ लाख रूपये ही दिए गए हैं बाकी राशि नही दी गयी है|
पुरे मामले पर री टी एम एस टी अल्मोड़ प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक अरुण पांडेय का कहना है कि जितने पैसे दिए गए हैं असल में उतने भी शेयर उनके पास नही आये हैं साथ ही साक्षी धोनी कुछ समय पहले कंपनी छोड़ चुकी हैं और एफ आई आर में उनका नाम आना अचरज की बात है |
फिलहाल मसला चाहे जो भी हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें जरूर बढ़ गयी हैं |