Headline

All around the world, thousands of markets have millions of tents, and an Arabic tent still lists at the top position and astonishing part of Arabic tents.

Taaza Tadka

बेवफा सोनम गुप्ता निकली नरेंद्र मोदी से आगे:गूगल रैंकिंग का खुलासा

News World Preeti Mishra 16 December 2016
आपको जान के हैरानी होगी की भारत में २०१६ के सबसे ज्यादा सर्च किये गए हस्तियों में बेवफा सोनम गुप्ता गूगल पर तीसरे पायदान पर हैं |सोनम गुप्ता को सबसे पहले १० रू
नोटबंदी के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल हुए सोनम गुप्ता की बेवफाई के चर्चे तो आज भारत में आम बात है | किन्तु आपको जान  के हैरानी होगी की भारत में २०१६ के सबसे ज्यादा सर्च किये गए हस्तियों में बेवफा सोनम गुप्ता गूगल पर तीसरे पायदान पर हैं | यह जानकारी गूगल की तरफ से बुधवार १४ दिसम्बर को भारत में २०१६ में गूगल पर सबसे ज्यादा  सर्च किये हुए १० हस्तियों की सूची जारी करते  हुए दिया गया | 
बेवफा सोनम गुप्ता को सबसे पहले १० रूपये के नोट पर बेवफा बताया गया फिर नोटबंदी के दौरान २००० के नए नोट पर “सोनम गुप्ता बेवफा है” टैगलाइन के साथ सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जाने लगा | बेवफा सोनम गुप्ता इस कदर लोगों के दिमाग पर छायी की खुद भोजपुरी गायक भी इससे अछूते नहीं रहे उन्होंने भी भोजपुरी में कई सारे गाने सोनम गुप्ता की बेवफाई पर बना डाले |  लेकिन इन सबमे सारी हद पार तब हो गयी जब एक महीने के अंदर सोनम गुप्ता की बेवफाई कुछ इस तरह सोशल मीडिया पर छायी की फेसबुक , ट्वीटर ही नहीं बल्कि गूगल पर भी सोनम गुप्ता ने बहुत सारी बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए खुद तीसरे पायदान पर आ गयी और बन गयी इस साल की गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में से एक | 
बेवफा सोनम गुप्ता को पीछे छोड़ते हुए ओलंपिक मेडलिस्ट पी. वी. सिंधु दूसरे और अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत में गूगल सर्च में पहले पायदान पर रहे | 
वही जिमनास्ट दीपा करमाकर चौथे स्थान पर देखी गयी तो पाचवें स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी पर बानी फिल्म ‘एम . एस . धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली दिशा पटानी रही |
जहाँ गूगल सर्च में इस बार नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक का दम-ख़म सबसे ज्यादा उत्सुकता भरे की-वर्ड्स में के रूप में देखने को मिला वही भारत में सबसे ज्यादा चर्चित न्यूज़ इवेंट रियो ओलिंपिक २०१६ रहा | 
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म सुल्तान और रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर मूवी काबाली भी खासी चर्चा में रही इस बार २०१६ के गूगल ट्रेंड में | 
Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer | Foodie | Motivator | Political Analyst